झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान तो हेयर केयर रूटीन में इस तेल को करें शामिल, हेयर फॉल होगा कंट्रोल
झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान तो हेयर केयर रूटीन में इस तेल को करें शामिल, हेयर फॉल होगा कंट्रोल
इन दिनों लोगों का हेयर फॉल तेजी से हो रहा है जिसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और डाइट ज़िम्मेदार है। बालों में पोषण की कमी सफेद बाल, पलते बाल और फिर खराब बालों का कारण बनते हैं। इसके अलावा नमी की कमी से बाल अंदर से ड्राई हो जाते हैं और इससे डैंड्रफ की समस्या होती है जो हेयर फॉल का कारण है। ऐसे में इस स्थिति से बचने के लिए अपन
Published : Feb 28, 2025 10:53 pm IST, Updated : Feb 28, 2025 10:59 pm IST
1/4Image Source : social
इन दिनों लोगों का हेयर फॉल तेजी से हो रहा है जिसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और डाइट ज़िम्मेदार है।बालों में पोषण की कमी सफेद बाल, पलते बाल और फिर खराब बालों का कारण बनते हैं। इसके अलावा नमी की कमी से बाल अंदर से ड्राई हो जाते हैं और इससे डैंड्रफ की समस्या होती है जो हेयर फॉल का कारण बनता है। ऐसे में इस स्थिति से बचने के लिए अपने हेयर केयर रूटीन में आप ऑलिव ऑयल के साथ आंवला को शामिल करें। ऑलिव ऑइल हेयर के लिए लाभकारी है।चलिए जानते हैं हेयर कंट्रोल करने में यह तेल कैसे फायदेमंद है?
2/4Image Source : social
आंवला एंटीबैक्टीरियल होने के साथ विटामिन सी से भरपूर है और ये दोनों मिलकर बालों में डैंड्रफ को रोकने में मदद करते हैं। जब ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर आप इसे लगाते हैं तो ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और बालों को अंदर से काला करने में मदद करता है। तो, अगर आपको डैड्रफ और सफेद बालों की समस्या है तो आंवला ऑलिव ऑयल लगाएं।
3/4Image Source : social
बालों को मोटा और घना बनाने के लिए आप आंवला और ऑलिव ऑयल को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल बालों के टैक्सचर को सही करता है और इन्हें अंदर से स्वस्थ रखता है। ये दोनों मिलकर बालों में नमी को लॉक करते हैं और इनके टैक्सचर को बेहतर बनाते हैं। इस प्रकार से ये दोनों तेल मिलकर बालों की कई समस्याएं को एक साथ कम करते हुए एक स्वस्थ और घने बाल पाने में मदद करते हैं।
4/4Image Source : social
आंवले का पाउडर ले लें या फिर सूखा हुआ आंवला ले लें। इसके बाद थोड़े से नारियल तेल में आंवले को डालकर पका लें। अच्छी तरह से पकाएं और जब ये पक जाए तो गैस ऑफ कर दें। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। जब दोनों मिल जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इससे अच्छी तरह से स्कैल्प को मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही रहने दें। थोड़ी देर बाद इसे फिर मसाज करें और 1 घंटे बाद बालों को वॉश कर लें।