कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, बस ऐसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल
कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, बस ऐसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल
How to grow hair till waist: क्या आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मेथी दाने को इस तरीके से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।
किचन में रखा हुआ मेथी दाना कुकिंग के लिए तो यूज होता ही है लेकिन आपको बता दें कि इस आयुर्वेदिक जड़ी बूटी में मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आप बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो मेथी दाने से हेयर पैक बनाने के तरीके के बारे में जान लीजिए। सबसे पहले एक कप पानी में एक स्पून मेथी दाने को भिगोकर रख दीजिए। ध्यान रहे कि आपको रात भर के लिए मेथी दाने को पानी में भिगोकर रखना है।
3/5Image Source : FREEPIK
अगली सुबह भीगे हुए मेथी दानों को मिक्सर में डालकर पीस लीजिए। मेथी दाने के स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपको मेथी दाने के पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगा लेना है। लगभग 30 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इस केमिकल फ्री हेयर पैक की मदद से पोषक तत्व स्कैल्प में गहराई से समा जाएंगे।
5/5Image Source : FREEPIK
बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए इस नेचुरल हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर पैक को लगाने से आपके बाल रेशमी यानी सिल्की और चमकदार यानी शाइनी बन जाएंगे। कुल मिलाकर मेथी दाना आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।