Published : May 24, 2025 12:39 pm IST, Updated : May 24, 2025 12:39 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो चुके हैं और अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको घर पर नीम हेयर पैक बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए। आइए इस केमिकल फ्री हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
सबसे पहले नीम के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह से धोकर सुखा लीजिए। अब आपको नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लेना है। नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम तत्व बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
एक कटोरी में पिसे हुए नीम के पत्ते और नारियल का तेल निकाल लीजिए। इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर अपने बालों को जड़ों से मजबूत बना सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप थोड़ी देर के बाद हेयर वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
इस नेचुरल हेयर पैक की मदद से न केवल आपके बालों को पोषण मिलेगा बल्कि आपकी बाल झड़ने की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। नीम के पत्ते और नारियल का तेल, दोनों चीजें मिलकर कई हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती हैं।