Published : Mar 01, 2025 12:17 pm IST, Updated : Mar 01, 2025 12:17 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लंबे और घने बाल खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आपके बाल धीरे-धीरे पतले होते जा रहे हैं? अगर हां, तो समय रहते आपको अपने हेयर केयर रूटीन में आंवला और शिकाकाई से बने हेयर पैक को शामिल कर लेना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
इस केमिकल फ्री हेयर मास्क को बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में दो स्पून आंवला पाउडर और दो स्पून शिकाकाई पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट बना लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
आप इस नेचुरल हेयर पैक को अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगभग 45 मिनट तक लगाकर रखना चाहिए। हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।
4/5Image Source : Freepik
अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिए महज एक से दो महीनों के अंदर ही आप अपनी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला और शिकाकाई का मिक्सचर, आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। आंवला और शिकाकाई में पाए जाने वाले तत्व हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।