झाई-झुर्रियों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में इन देसी उपायों का नहीं है कोई मुकाबला, रिवर्स होने लगेगी एजिंग
झाई-झुर्रियों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में इन देसी उपायों का नहीं है कोई मुकाबला, रिवर्स होने लगेगी एजिंग
आजकल झाई, झुर्रियां और पिग्मेंटेशन कम उम्र में ही स्किन का ग्लो छीन लेते हैं जिससे त्वचा उम्र दराज़ लगने लगती है। पिग्मेंटेशन के कारण त्वचा का रंग सामान्य से हल्का या गहरा हो जाता है। दरअसल, पिगमेंटेशन या झाइयाँ त्वचा में मेलानिन के स्तर के बढ़ने से होता है। ऐसे में इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी स्किन केयर
Published : Feb 21, 2025 05:53 pm IST, Updated : Feb 21, 2025 05:57 pm IST
1/5Image Source : social
आजकल झाई, झुर्रियां और पिग्मेंटेशन कम उम्र में ही स्किन का ग्लो छीन लेते हैं जिससे त्वचा उम्र दराज़ लगने लगती है। पिग्मेंटेशन के कारण त्वचा का रंग सामान्य से हल्का या गहरा हो जाता है। दरअसल, पिगमेंटेशन या झाइयाँ त्वचा में मेलानिन के स्तर के बढ़ने से होता है। ऐसे में इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन में इन कुछ देसी नुस्खों को शामिल करें। इन नुस्खों की मदद से आप एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं और पिगमेंटशन से भी छुटकारा मिलेगा।
2/5Image Source : SOCIAL
लाल प्याज पिग्मेंटेशन की समस्या में बहुत लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन के लिए फायदेमंद है। जहै और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए प्याज के एक टुकड़े को काटकर या रस निकालकर धब्बों वाली जगह पर लगाएँ। करीब दस मिनट रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
3/5Image Source : SOCIAL
एलोवेरा जेल को पिगमेंटेड त्वचा पर लगाना भी पिगमेंटेशन को कम करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। जर्नल प्लांटा मेडिका में टैडपोल कोशिकाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि एलोवेरा का सक्रिय तत्व, त्वचा की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। ताजा एलोवेरा का गूदा निकालकर चेहरे पर 5–7 मिनट मालिश करें। सूखने पर ठण्डे पानी से धो लें।
4/5Image Source : SOCIAL
ओटमील भी स्किन के लिए लाभकारी है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह तत्व उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। दो चम्मच ओटमील, दो चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच दही डालकर अच्छी प्रकार मिलाएं। इसे दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं। सूखने के बाद धीरे-धीरे पानी के साथ मालिश करते हुए साफ करें।
5/5Image Source : SOCIAL
साथ ही पिगमेंटशन से छुटकारा पाने के लिए बहुत देर तक धूप में ना बैठें। धूप में जाने से पहले सनक्रीन लगाएँ। तेज धूप में जाने पर हमेशा ही सनक्रीन लगा कर निकलें। त्वचा को सूती कपड़े से ढक कर रखें।