पलकों को घना बनाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय, आंखें दिखेंगी बेहद खूबसूरत
पलकों को घना बनाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय, आंखें दिखेंगी बेहद खूबसूरत
आंखें हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक अंग होती हैं।घनी, लम्बी पलकें इस खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। पतली पलकें अक्सर हमारी आँखों की रौनक कम कर देती हैं। अगर आप भी अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से घना, मजबूत और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इन कुछ अचूक और घरेलू नुस्खों को आज़माए।
Published : Nov 26, 2025 09:57 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 10:03 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आंखें हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक अंग होती हैं। घनी, लम्बी पलकें इस खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। पतली पलकें अक्सर हमारी आँखों की रौनक कम कर देती हैं। अगर आप भी अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से घना, मजबूत और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इन कुछ अचूक और घरेलू नुस्खों को आज़माए।
2/5Image Source : freepik
कैस्टर ऑयल: इसमें फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पलकों के बालों के रोम को पोषण देते हैं और उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं। सोने से पहले एक साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन स्वैब की मदद से थोड़ा सा कैस्टर ऑयल पलकों पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
3/5Image Source : unsplash
नारियल का तेल: नारियल का तेल पलकों के बालों को टूटने से बचाता है और नमी देता है, । रात में सोते समय थोड़ा सा गुनगुना नारियल का तेल अपनी पलकों पर लगाएं। ऐसा कुछ दिन करने से पलकें घनी होंगी
4/5Image Source : unsplash
ऑलिव ऑयल: ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई और ओलिक एसिड होता है, जो पलकों को घना बनाने में सहायक है। रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर एक बूंद जैतून का तेल लगाएं।
5/5Image Source : unsplash
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जो पलकों को मजबूत और मॉइस्चराइज़ रखते हैं। सोने से पहले ताज़ा एलोवेरा जेल अपनी पलकों पर लगाएं और सुबह धो लें।