Published : Apr 13, 2025 02:59 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 02:59 pm IST
1/5Image Source : social
अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ का ज़िद्दी जमावड़ा है और आप हर समय खुजली करते हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन नुस्खों को ज़रूर आज़माएं। ये नुस्खे स्कैल्प से डैंड्रफ को तेजी से हटाता है और बालों को जड़ से मजबूत और घना बनाता है।
2/5Image Source : social
मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होती है। ये पोषक तत्व रूसी को खत्म करने में करागर है। इसके अलावा, मेथी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को साफ करने में मदद करते हैं। चार चम्मच मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोएँ और अगले दिन बीजों को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद, इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ और इस पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएँ। इसके अलावा, जब स्कैल्प और बाल पूरी तरह से मास्क से ढक जाएँ तो 30 मिनट बाद धो लें।
3/5Image Source : social
एप्पल साइडर विनेगर बालों की जड़ों से डैंड्रफ दूर करता है। यह बालों के क्यूटिकल्स को साफ़ करता है, चमक को बढ़ाता है और नमि को बनाए रखता है। इसके अतिरिक्त, यह एक शक्तिशाली एंटी-डैंड्रफ ट्रीटमेंट है। एक स्प्रे बोतल में पानी और सेब साइडर सिरका मिलाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर स्प्रे छिड़कें। 15 मिनट के बाद बालों को सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें और कंडीशन करें।
4/5Image Source : social
दही प्रोटीन से भरपूर है और एक बेहतरीन कंडीशनिंग एजेंट है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करता है, इस प्रकार यह मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ करने में मदद करता है। दूसरी ओर, अंडा प्रोटीन, बायोटिन और सल्फर जैसे गुणों से भरपूर है जो रूसी को आसानी से हटाता हैं और बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं। इन दोनों को एक बाउल में स्मूथ पेस्ट बनने तक फेंटें। इस पैक को अपने बालों पर जड़ों से शुरू करके सिरों तक लगाएँ। 20 मिनट बाद सल्फेट-फ्री शैम्पू से हेयर मास्क को धो लें।
5/5Image Source : social
नारियल के तेल में विटामिन, मिनिरल्स और फैटी एसिड हैं जो डैंड्रफ को दूर कर बालों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही बालों को जड़ों से मजबूत और घना भी बनाता है। थोड़ा नारियल तेल गर्म करें जब तक कि यह हल्का गर्म न हो जाए। अब इसमें आधा चम्मच नीम्बू का जूस मिलाएं। अब, अपनी उंगलियों की मदद से अपने स्कैल्प पर मालिश करना शुरू करें। अपने स्कैल्प पर लगभग 10-15 मिनट तक मालिश करें। 30 मिनट के बाद, तेल को हल्के सल्फेट फ्री शैम्पू से धो लें।