हाथ लगाते ही मुट्ठी में आ जाता है बालों का गुच्छा? आज़माएं ये रूटीन हेयर फॉल की समस्या कुछ ही दिनों में होगी दूर
हाथ लगाते ही मुट्ठी में आ जाता है बालों का गुच्छा? आज़माएं ये रूटीन हेयर फॉल की समस्या कुछ ही दिनों में होगी दूर
अगर हर दिन बढ़ता हेयर फॉल आपको परेशान कर रहा है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं, सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप कुछ ही दिनों में इस समस्या पर काबू पा सकते हैं और अपने बालों को फिर से मज़बूत, घना और स्वस्थ बना सकते हैं।
Published : Feb 07, 2026 03:21 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 03:40 pm IST
1/6Image Source : freepik
क्या कंघी करते समय या हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा गिर जाता है? अगर हर दिन बढ़ता हेयर फॉल आपको परेशान कर रहा है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं, सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप कुछ ही दिनों में इस समस्या पर काबू पा सकते हैं और अपने बालों को फिर से मज़बूत, घना और स्वस्थ बना सकते हैं।
2/6Image Source : FREEPIK
तेल की मालिश: हेयर फॉल कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका है तेल की मालिश। नारियल, बादाम तेल या ऑलिव ऑयल की मालिश करने से न सिर्फ़ बालों को पोषण मिलता है, बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। बेहतर सर्कुलेशन बालों के फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
3/6Image Source : UNSPLASH
बेहतरीन प्रोडक्ट: अपने बालों का ध्यान रखने के लिए सबसे पहले बेहतरीन हेयर केयर शैम्पू का चुनाव करें। बालों में हमेशा पैराबेन और सल्फेट फ्री शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। आपके बालों की मजबूत आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए शैम्पू पर निर्भर करती है। कंडीशनर बालों को सिर्फ शाइनी ही नहीं बनाते बल्कि नरिश भी करते हैं।
4/6Image Source : FREEPIK
वुडन कॉम्ब का इस्तेमाल: आपके बाल अगर बीच से बहुत ज़्यादा टूट रहे हैं तो इसके पीछे आपक कॉम्ब भी हो सकता है।ऐसे में सबसे पहले अपना कॉम्ब फेकें और टूटने और उलझने को कम करने के लिए चौड़े दांतों वाली मुलायम ब्रिसल वाले वुडन कॉम्ब का उपयोग करें।
5/6Image Source : FREEPIK
अच्छी डाइट: बालों का झड़ना रोकने का सबसे अच्छा तरीका है अपने पूरे स्वास्थ्य का ध्यान रखना। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर संतुलित आहार आपके बालों के लिए कमाल कर सकता है। विटामिन A, B विटामिन, विटामिन C, आयरन और जिंक बालों के स्वस्थ विकास में मदद करते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं।
6/6Image Source : FREEPIK
हीट टूल्स का इस्तेमाल न करें: अगर आप चाहते हैं कि आपका हेयर फॉल न हो तो हीट टूल्स का भूलकर भी इस्तेमाल न करें। हीट टूल्स आपके बालों के जड़ों को कमजोर करते हैं।अगर आपको हीट टूल्स जैसे - फ्लैट आयरन, कर्लिंग आयरन या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो आप इनका इस्तेमाल करते समय हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे या सीरम का उपयोग करें।