Published : Sep 22, 2025 11:00 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 11:05 pm IST
1/5Image Source : freepik
एलोवेरा को अगर रात में चेहरे पर लगाकर सोया जाए, तो यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें विटामिन A, C, E, एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं रात में सोने से पहले एलोवेरा को स्किन पर लगाकर सोने से क्या होता है
2/5Image Source : freepik
मुंहासों से राहत: रात को सोने से पहले एलोवेरा लगाने से एक्ने की समस्या कंट्रोल होती है।एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाली गन पिंपल्स को सुखाने और नए दाने बनने से रोकने में मदद करती हैं। एलोवेरा में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग के लक्षणों को कम करते हैं।
3/5Image Source : freepik
चेहरे की रंगत निखारे: अगर आप अनइवेन स्किन टोन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात लगाकर सोएं। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, सन टैन और झाइयां हल्की होती हैं और त्वचा में निखार आता है। यह स्किन को सॉफ्ट और टोन करने में मदद करता है जिससे ओपन पोर्स कम दिखते हैं।
4/5Image Source : freepik
स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है: रातभर एलोवेरा जेल चेहरे पर लगा रहने से स्किन मुलायम, नम और चमकदार बनती है। अगर आपकी स्किन पर जलन, खुजली या सनबर्न है तो भी रात को सोने से पहले एलोवेरा लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगी और स्किन की जलन शांत होगी
5/5Image Source : freepik
सबसे पहले चेहरा अच्छी तरह धो लें और सुखा लें। ताजे एलोवेरासे जेल निकालें या बाजार से शुद्ध एलोवेरा जेल लें। हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अगर जलन या खुजली हो तो तुरंत धो लें और इस्तेमाल बंद करें।