वेलेंटाइन डे पर शीशे सी चमकेगी डल और ड्राई स्किन, बस आज़माएं ये स्किन केयर रूटीन
वेलेंटाइन डे पर शीशे सी चमकेगी डल और ड्राई स्किन, बस आज़माएं ये स्किन केयर रूटीन
अगर आप चाहती हैं कि वेलेंटाइन डे के दिन स्किन शीशे की तरह चमके तो सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना ज़रूरी है। अगर आप समय रहते अच्छी डाइट और खूब पिएं पानी: अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन सिर्फ वेलेंटाइन दे के दिन ही नहीं बल्कि साल भर त्वचा को सही केयर दें, तो कुछ ही दिनों में स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आने लगेगी।
Published : Feb 05, 2026 08:35 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 08:39 pm IST
1/5Image Source : freepik
सर्दियों के वजह से स्किन बहुत ज़्यादा डल और बेजान दिखती है, जिससे मेकअप भी ठीक से फ्लॉन्ट नहीं हो पाता। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि वेलेंटाइन डे के दिन स्किन शीशे की तरह चमके तो सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना ज़रूरी है। अगर आप समय रहते त्वचा को सही केयर दें, तो कुछ ही दिनों में स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आने लगेगी।
2/5Image Source : freepik
क्लींजिंग है ज़रूरी: सुबह और रात को चेहरा किसी माइल्ड, हाइड्रेटिंग फेस वॉश से साफ करें, ताकि स्किन की नमी बनी रहे और गंदगी भी हट जाए। हफ्ते में 1–2 बार स्क्रबिंग करें। हल्के स्क्रब से डेड स्किन हटाएं। इससे नैचुरल ग्लो वापस आता है।
3/5Image Source : freepik
मॉइश्चराइजर कभी न भूलें: दिन में हल्का और रात में थोड़ा मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन सॉफ्ट रहे। हायलूरोनिक एसिड या विटामिन C सीरम त्वचा को डीप मॉइश्चर देता है और डलनेस दूर करता है। मॉइश्चराइजर के बाद SPF ज़रूर लगाएं। घर से बाहर निकलते वक्त भी SPF लगाएं, क्योंकि धूप भी स्किन को ड्राई और डल बना सकती है।
4/5Image Source : freepik
फेस ऑयल से दें केयर: सोने से पहले कुछ बूंदें नारियल, बादाम या रोज़हिप ऑयल की लगाएं। सुबह उठकर स्किन में नेचुरल चमक नजर आएगी। इस आसान से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके आप वेलेंटाइन डे पर बिना फिल्टर के भी कॉन्फिडेंस के साथ अपनी ग्लोइंग स्किन फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
5/5Image Source : unsplash
अच्छी डाइट और खूब पिएं पानी: अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन सिर्फ वेलेंटाइन दे के दिन ही नहीं बल्कि साल भर शीशे की तरह चमके तो ज़रूरी है कि अपनी डाइट पर ध्यान दें। साथ ही दिनभर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं।