चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या करें?
चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या करें?
चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं हैं। हमारी रोजाना की लाइफस्टाइल का भी स्किन की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। डॉक्टर बता रही हैं स्किन को नेचुरली आप कैसे ग्लोइंग बना सकते हैं?
Published : Aug 09, 2026 03:53 pm IST, Updated : Aug 09, 2026 03:57 pm IST
1/6Image Source : MAGNIFIC
चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं हैं। हमारी रोजाना की लाइफस्टाइल का भी स्किन की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं स्किन को नेचुरली आप कैसे ग्लोइंग बना सकते हैं?
2/6Image Source : UNSPLASH
ताज़े फल और सब्जियां: स्किन को नेचुरली ग्लो देने के लिए सबसे ज़रूरी है कि अपनी डाइट में आप ताज़े फल और सब्जियां शामिल करें। रंग बिरंगे फ्रूट्स में लाइकोपीन और पॉलीफेनोल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। रोज़ाना दो ताज़े फल और दो कटोरे सलाद खाएँ।
3/6Image Source : UNSPLASH
चीनी और नमक कम खाएं: अच्छी स्किन के लिए चीनी और नमक का सेवन कम करें। चीनी स्किन के लचीलापन और कसाव को कम कर देते हैं इसलिए अपनी डाइट में चीनी का सेवन करने से बचें। वहीं, नमक से शरीर में पानी रुकता है और स्किन रूखी हो जाती है।
4/6Image Source : UNSPLASH
हफ्ते में तीन दिन करें एक्सरसाइज़: डॉक्टर कहती हैं कि एक्सरसाइज़ का स्किन के कोलेजन पर पॉज़िटिव असर पड़ता है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करते हैं, उनकी स्किन पर झुर्रियाँ कम होती हैं। हफ़्ते में कम से कम 3 बार 30 मिनट तक एक्सरसाइज़ करने से स्किन की सेहत बेहतर होती है।
5/6Image Source : UNSPLASH
कम से कम 7 घंटे की नींद लें: अच्छी नींद लेने से स्किन में रक्त संचार बढ़ता है, कोलेजन का निर्माण होता है और कोशिकाओं की मरम्मत होती है, जिससे चेहरा चमकदार, स्वस्थ और जवां बना रहता है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लें.
6/6Image Source : UNSPLASH
धूप में ज़्यादा देर रहने से बचें: अच्छी स्किन के लिए दोपहर की तेज़ धूप में निकलने से बचें। अगर निकलना ज़रूरी है तो धूप में बाहर निकलते समय सनग्लासेस पहनें, छाता साथ रखें और स्किन को बचाने के लिए सूती कपड़े की पूरी आस्तीन वाली शर्ट पहनें। ये उपाय मेलास्मा या हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या वाले लोगों के लिए फ़ायदेमंद हैं।