गोल्ड ज्वेलरी तो हुई बहुत महंगी, फिर कैसे दिखें स्टाइलिश? ये हैं बेस्ट ऑप्शंस
गोल्ड ज्वेलरी तो हुई बहुत महंगी, फिर कैसे दिखें स्टाइलिश? ये हैं बेस्ट ऑप्शंस
2026 के लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड्स में अब भारी गोल्ड सेट्स की जगह लाइटवेट, स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली ज्वेलरी तेजी से ले रहे हैं जो कम कीमत में भी रॉयल और ट्रेंडी लुक देती है।
Published : May 12, 2026 07:57 pm IST, Updated : May 12, 2026 07:57 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं, जिससे आम लोगों के लिए गोल्ड ज्वेलरी खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि, महंगे सोने के बावजूद फैशन और स्टाइल से समझौता करने की जरूरत नहीं है। 2026 के लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड्स में अब भारी गोल्ड सेट्स की जगह लाइटवेट, स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली ज्वेलरी तेजी से ले रहे हैं जो कम कीमत में भी रॉयल और ट्रेंडी लुक देती है।
2/5Image Source : UNSPLASH
प्लेटेड या फॉल्स गोल्ड ज्वेलरी: आजकल अच्छी क्वालिटी के गोल्ड-प्लेटेड गहने भी असली सोने जैसे ही दिखते हैं और इनकी कीमत बहुत कम होती है। अगर आप रोज़ाना पहनने के लिए, ज्वेलरी देख रही हैं तो लाइटवेट प्लेटेड गोल्ड ज्वेलरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते है
3/5Image Source : UNSPLASH
एंटी-टार्निश ज्वेलरी: स्टेनलेस स्टील या टाइटेनियम से बनी ज्वेलरी, जो सोने की प्लेटिंग के साथ आती है, लंबे समय तक चमकती है और खराब नहीं होती। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी है. आप एंटी-टार्निश ज्वेलरी को वेस्टर्न वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं.
4/5Image Source : UNSPLASH
ऑक्सिडाइज्ड गहने: ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी आजकल बहुत फैशन में है। अगर आपको मेटल पहनना पसंद है, तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर गहने एक बेहतरीन और किफायती विकल्प हैं। आप इसे कॉटन की साड़ी से लेकर ड्रेसेस तक के साथ पहनकर मॉर्डन लुक पा सकती हैं.
5/5Image Source : UNSPLASH
लैब-ग्रोन डायमंड्स और मोती : अगर आप डायमंड पहनना चाहती हैं, तो लैब-ग्रोन डायमंड्स असली हीरों की तुलना में काफी सस्ते होते हैं और बेहद स्टाइलिश लगते हैं। मोती सदाबहार हैं। साधारण पर्ल नेकलेस या ईयररिंग्स किसी भी आउटफिट में एलिगेंट लुक जोड़ सकते हैं।