1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. शवासन करने से क्या फायदा होता है?

शवासन करने से क्या फायदा होता है?

Shavasana Ke Fayde: योग में आराम करने की एक मुद्रा है जिसे शवासन कहा जाता है। शवासन 'शव' शब्द से लिया गया है। जिसका अर्थ है कि आप एक मृत शरीर या लाश की तरह लेटे रहते हैं। योग के आखिरी अभ्यास के रूप में इसे किया जाता है। इससे पूरे शरीर और दिमाग को आराम मिलता है।

Written By: Bharti Singh
Published : Jun 24, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 01:32 pm IST
शवासन को योग का आखिरी आसन माना जाता है। जो आपके पूरे शरीर को आराम देता है और दिमाग को रिलेक्स करता है। शवासन करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। हल्के अवसाद से राहत पाने में ये आसन मदद करता है।
1/5 Image Source : Magnific
शवासन को योग का आखिरी आसन माना जाता है। जो आपके पूरे शरीर को आराम देता है और दिमाग को रिलेक्स करता है। शवासन करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। हल्के अवसाद से राहत पाने में ये आसन मदद करता है।
शवासन करने से शरीर की पूरी थकान दूर होती है। पूरे शरीर को आराम मिलता है। इससे सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। ये बॉडी को रिलेक्स करने की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है।
2/5 Image Source : Magnific
शवासन करने से शरीर की पूरी थकान दूर होती है। पूरे शरीर को आराम मिलता है। इससे सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। ये बॉडी को रिलेक्स करने की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है उन्हें तुरंत रिलेक्स के लिए शवासन करना चाहिए। इससे रक्तचाप कम करने में मदद मिलती है। इस योग को करने से दिमाग में एकाग्रता और याददाश्त में सुधार आता है।
3/5 Image Source : Magnific
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है उन्हें तुरंत रिलेक्स के लिए शवासन करना चाहिए। इससे रक्तचाप कम करने में मदद मिलती है। इस योग को करने से दिमाग में एकाग्रता और याददाश्त में सुधार आता है।
शवासन करने के लिए जमीन पर मैट बिछा लें और उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स करें। पैरों को फैलाते हुए बीच में 2 फुट का गैप रखें। हाथों को नीचे की ओर फैलाएं और हथेलियों को छत की ओर रखें। आंखें बंद करें।
4/5 Image Source : Magnific
शवासन करने के लिए जमीन पर मैट बिछा लें और उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स करें। पैरों को फैलाते हुए बीच में 2 फुट का गैप रखें। हाथों को नीचे की ओर फैलाएं और हथेलियों को छत की ओर रखें। आंखें बंद करें।
शवासन में सोना नहीं है सिर्फ आपको अपने दिमाग और शरीर को आराम की मुद्रा में ले जाना है। कोशिश करें सांस शांत और धीमी हो, उतना ही आप बेहतर रिलेक्स कर पाएंगे। 5-10 मिनट इसी मुद्रा में रहें। बाहर निकलने के लिए सांस पर ध्यान लगाएं और हल्के हाथ पैरों को हिलाते हुए बैठ जाएं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement