ऑयल पुलिंग से मिलते हैं कौन कौन से फायदे, जानें तेल से कुल्ला कब और कैसे करना चाहिए?
ऑयल पुलिंग से मिलते हैं कौन कौन से फायदे, जानें तेल से कुल्ला कब और कैसे करना चाहिए?
जब आप नियमित रूप से तेल से कुल्ला करते हैं, तो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद में भी इसे बहुत फायदेमंद बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि तेल से कुल्ला करने से कौन से फायदे होते हैं और इसे किस समय पर करना चाहिए?
Published : Apr 20, 2025 02:39 pm IST, Updated : Apr 20, 2025 02:44 pm IST
1/5Image Source : social
क्या आप जानते हैं पानी की जगह तेल से कुल्ला करना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? जब आप नियमित रूप से तेल से कुल्ला करते हैं, तो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पुराने समय में कई लोग तेल से कुल्ला करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाते थे। आयुर्वेद में भी इसे बहुत फायदेमंद बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि तेल से कुल्ला करने से कौन से फायदे होते हैं और इसे किस समय पर करना चाहिए?
2/5Image Source : SOCIAL
ऑयल पुलिंग त्वचा में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और त्वचा को निखारने और बढ़ती उम्र की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साफ़ रंगत को बढ़ावा देने से लेकर दाग-धब्बों को कम करने तक, ऑयल पुलिंग आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है।
3/5Image Source : SOCIAL
यह दांतों को साफ करने और उन्हें स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा तेल में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ऑयल पुलिंग से मसूड़ों में सूजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। यह पायरिया जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में भी फायदेमंद है।
4/5Image Source : SOCIAL
शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए ऑयल पुलिंग एक बेहतरीन तरीका है। यह प्रक्रिया बॉडी को साफ करने में मदद करती है और आपके अंगों के समग्र कामकाज में सुधार करती है। यानी नियमित रूप से तेल से कुल्ला करने से शरीर डिटॉक्स होता है और आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं।
5/5Image Source : SOCIAL
ऑयल पुलिंग के लिए आप नारियल तेल, तिल का तेल या सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल इसके लिए सबसे मशहूर है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। तेल से कुल्ला करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है, जब आपका मुंह साफ होता है और आपने कुछ भी नहीं खाया होता है। 1-2 चम्मच तेल लें और इसे अपने मुंह में डालें, फिर 15-20 मिनट तक तेल को मुंह में घुमाएं और अपने दांतों और मसूड़ों के बीच फैलाएँ। इसके बाद तेल को थूक दें और अपने मुंह को गर्म पानी से धो लें। आप इसे रोजाना सुबह कर सकते हैं और शुरुआत में इसे हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे रोजाना करने की कोशिश करें।