1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बालों पर रोज हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से क्या नुकसान होता है?

बालों पर रोज हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से क्या नुकसान होता है?

Published : Jul 31, 2026 11:47 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 11:47 am IST
एक्ट्रेस और मॉडल्स की तरह आपको भी एकदम स्मूद और स्ट्रेट बाल रखना पसंद है और इसके लिए प्रेसिंग करते हैं। रोज बालों को स्ट्रेटनर की मदद से सीधा करते हैं या ड्रायर का इस्तेमाल करके हेयर स्टाइल बनाते हैं तो इससे लुक भले ही बदल जाए लेकिन बालों को काफी नुकसान होता है।
1/5 Image Source : India Tv
एक्ट्रेस और मॉडल्स की तरह आपको भी एकदम स्मूद और स्ट्रेट बाल रखना पसंद है और इसके लिए प्रेसिंग करते हैं। रोज बालों को स्ट्रेटनर की मदद से सीधा करते हैं या ड्रायर का इस्तेमाल करके हेयर स्टाइल बनाते हैं तो इससे लुक भले ही बदल जाए लेकिन बालों को काफी नुकसान होता है।
रोजाना बालों पर हीट इस्तेमाल करने से बालों की नमी कम होने लगती है। इससे बाल ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं। खासतौर से रोजाना हेयर स्ट्रेटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ये बालों पर सीधे हीट पहुंचाता है और बालों को डैमेज करने लगता है।
2/5 Image Source : Magnific
रोजाना बालों पर हीट इस्तेमाल करने से बालों की नमी कम होने लगती है। इससे बाल ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं। खासतौर से रोजाना हेयर स्ट्रेटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ये बालों पर सीधे हीट पहुंचाता है और बालों को डैमेज करने लगता है।
नियमित रूप से हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इससे बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है। कई बार हीट के कारण बालों में स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बाल काफी बेजान से दिखने लगते हैं।
3/5 Image Source : Magnific
नियमित रूप से हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इससे बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है। कई बार हीट के कारण बालों में स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बाल काफी बेजान से दिखने लगते हैं।
स्ट्रेटनर भी एक हीटिंग टूल है जो बालों बालों और स्कैल्प को गर्म करता है इससे सिर में ड्राईनेस और इरिटेशन बढ़ सकती है। कुछ लोगों को इससे डैंड्रफ और खुजली हो सकती है। कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर को दिखाना पड़ जाता है।
4/5 Image Source : Magnific
स्ट्रेटनर भी एक हीटिंग टूल है जो बालों बालों और स्कैल्प को गर्म करता है इससे सिर में ड्राईनेस और इरिटेशन बढ़ सकती है। कुछ लोगों को इससे डैंड्रफ और खुजली हो सकती है। कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर को दिखाना पड़ जाता है।
जो लोग बालों के कलर करते हैं और इसके बाद हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बालों का रंग उड़ सकता है। इससे जल्दी बालों का रंग फीका होकर खराब हो सकता है और कई बार इससे बालों का नेचुरल कलर भी डैमेज होने लगता है।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement