चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है? जानें स्किन की कौन सी समस्याएं होती हैं दूर और अप्लाई करने का सही तरीका
चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है? जानें स्किन की कौन सी समस्याएं होती हैं दूर और अप्लाई करने का सही तरीका
आप सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल करें। आप इसे फेस मास्क, एक्सफोलिएटिंग स्क्रब और मॉइस्चराइज़र क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published : Oct 13, 2025 01:14 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 01:14 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल स्किन की समस्या लगतार बढ़ती जा रही है। पिग्मेंटेशन, मुंहासों से लेकर ड्राई स्किन की समस्या इन दिनों आम है। ऐसे में अगर आप सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल करें। आप इसे फेस मास्क, एक्सफोलिएटिंग स्क्रब और मॉइस्चराइज़र क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं त्वचा में शहद कैसे लगाएं और फिर इसे लगाने के फायदे
2/5Image Source : unspalsh
झुर्रियां होती हैं कम: शहद में अमीनो एसिड और ग्लूकोनिक एसिड होता है जो सेलुलर स्तर पर क्षति की मरम्मत में मदद कर सकता है। इसके अलावा शहद एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा ये कोलेजन को भी बढ़ाता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है।
3/5Image Source : unsplash
सनबर्न से राहत: सनबर्न से राहत दिलाने में शहद बहुत कारगर है। ये धूप से झुलसे चेहरे को बचाने में मददगार है। शहद लगाने से क्षतिग्रस्त टिशूज को पोषण मिलता है जिससे दर्द और सूजन कम होती है। साथ ही ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और सनबर्न से राहत दिलाता है।
4/5Image Source : unsplash
ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है: शहद सुस्त, ड्राई स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार है। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट और मॉइस्चराइज़र है जो त्वचा में कोमलता और नमी जोड़ता है। यह प्राकृतिक एंजाइमों से भी समृद्ध है जो नमी को त्वचा की गहरी परतों में प्रवेश करने की अनुमति देता है, जिससे आपको एक नेचुरल चमकती त्वचा पाने में मदद मिलती है।
5/5Image Source : unsplash
चेहरे पर शहद का उपयोग करने का सबसे आसान तरीका ये है कि शहद को फेस मास्क के रूप में सीधे त्वचा पर एक पतली परत के रूप में लगाना चाहिए। कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर बाद में ठंडे पानी से गोलाकार गति में स्क्रब करते हुए धो सकते हैं।