रोज रात को चेहरे पर कुमकुमादि तेल लगाने से क्या होता है?
रोज रात को चेहरे पर कुमकुमादि तेल लगाने से क्या होता है?
रोज रात को चेहरे पर कुमकुमादि तेल लगाना त्वचा के लिए एक वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में इसे त्वचा के लिए "अमृत" माना गया है क्योंकि इसमें केसर, चंदन, और कई जड़ी-बूटियां होती हैं। ऐसे में यहां जानें इसे अप्लाई करने से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Jun 15, 2026 10:29 pm IST, Updated : Jun 15, 2026 10:29 pm IST
1/5Image Source : magnific
कुमकुमादि तेल में मौजूद केसर त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद करता है। रात भर यह तेल आपकी त्वचा पर काम करता है, जिससे सुबह चेहरा चमकदार और फ्रेश नजर आता है।
2/5Image Source : magnific
कुमकुमादि तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और स्किन की ग्लो बढ़ाने वाले गुण होते हैं। यह चेहरे दाग-धब्बों, पिंपल्स, झाइयां और डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
3/5Image Source : magnific
कुमकुमादि तेल स्किन सेल्स को रीजेनरेट करने में मदद करता है। रोज रात को मालिश करने से चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम होती हैं, जिससे स्किन यंग और ग्लोइंग दिखती है।
4/5Image Source : Kumkumadi oil
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो कुमकुमादि तेल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है। यह रात भर नमी को लॉक रखता है, जिससे त्वचा का रूखापन खत्म होता है।
5/5Image Source : magnific
कुमकुमादि तेल स्किन टेक्सचर को सुधारने में मदद करता है और डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करके उसे स्मूथ बनाता है।