1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे पर मूंग दाल का पेस्ट लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर मूंग दाल का पेस्ट लगाने से क्या होता है?

Written By: Ritu Raj
Published : Apr 16, 2026 08:15 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 08:15 pm IST
मूंग दाल में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा की गहराई से सफाई करती है और डलनेस को दूर कर चेहरे पर नेचुरल चमक लाती है।
1/5 Image Source : freepik
मूंग दाल में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा की गहराई से सफाई करती है और डलनेस को दूर कर चेहरे पर नेचुरल चमक लाती है।
अगर मूंग दाल के पाउडर में थोड़ा सा चंदन पाउडर और नारंगी के छिलके का पाउडर मिलाकर नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, तो यह चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में मदद कर सकता है।
2/5 Image Source : freepik
अगर मूंग दाल के पाउडर में थोड़ा सा चंदन पाउडर और नारंगी के छिलके का पाउडर मिलाकर नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, तो यह चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में मदद कर सकता है।
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण छिद्रों को साफ रखते हैं और एक्सट्रा ऑयल को सोख लेते हैं, जिससे मुंहासे होने की संभावना कम होती है।
3/5 Image Source : freepik
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण छिद्रों को साफ रखते हैं और एक्सट्रा ऑयल को सोख लेते हैं, जिससे मुंहासे होने की संभावना कम होती है।
धूप की वजह से झुलसी त्वचा के लिए मूंग दाल का पेस्ट बहुत ठंडा और आरामदायक होता है। यह सूरज की किरणों से डैमेज त्वचा को ठीक करने और टैनिंग हटाने में मददगार साबित होता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
धूप की वजह से झुलसी त्वचा के लिए मूंग दाल का पेस्ट बहुत ठंडा और आरामदायक होता है। यह सूरज की किरणों से डैमेज त्वचा को ठीक करने और टैनिंग हटाने में मददगार साबित होता है।
अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो मूंग दाल को रात भर दूध में भिगोकर पीस लें। यह पेस्ट त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और कोमल बनाने में भी मदद करता है।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement