आंखों पर खीरा रखने से क्या होता है? यहां जान लें इसके फायदे
आंखों पर खीरा रखने से क्या होता है? यहां जान लें इसके फायदे
आंखों पर खीरा रखना सिर्फ फिल्मों या स्पा का कोई दिखावा नहीं है, इसके पीछे कुछ ठोस वैज्ञानिक कारण भी हैं। खीरा आंखों को कई तरह से राहत पहुंचाता है। यहां हम आपको इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 19, 2026 06:22 pm IST, Updated : Mar 19, 2026 06:22 pm IST
1/5Image Source : freepik
आंखों पर खीरा रखना सिर्फ फिल्मों या स्पा का कोई दिखावा नहीं है, इसके पीछे कुछ ठोस वैज्ञानिक कारण भी हैं। खीरा आंखों को कई तरह से राहत पहुंचाता है। यहां हम आपको इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : freepik
खीरे में एस्कॉर्बिक एसिड यानी विटामिन C और कैफीक एसिड होता है। ये दोनों तत्व शरीर में पानी के जमाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आंखों के नीचे की सूजन या भारीपन कम हो जाता है।
3/5Image Source : freepik
खीरे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और सिलिका होता है। यह आंखों के आसपास की त्वचा को हल्का करने और काले घेरों को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है।
4/5Image Source : freepik
खीरे में लगभग 95% पानी होता है। जब आप ठंडा खीरा आंखों पर रखते हैं, तो यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और 'कोल्ड कंप्रेस' की तरह काम करता है। यह ब्लड वेसल्स को सिकोड़ता है, जिससे थकान तुरंत दूर महसूस होती है।
5/5Image Source : freepik
अगर लंबे समय तक स्क्रीन देखने या प्रदूषण के कारण आंखों में जलन हो रही है, तो खीरे की ठंडक नेचुरल आई-ड्रॉप जैसा सुकून देती है।