बालों में ग्लिसरीन लगाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और कैसे लगाएं?
बालों में ग्लिसरीन लगाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और कैसे लगाएं?
ग्लिसरीन का इस्तेमाल स्किन केयर में खूब किया जाता है। यह एक प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला पदार्थ है जो त्वचा के साथ बालाओं के लिए भी फायदेमंद है। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से आप बालों की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं ग्लिसरीन को स्कैल्प पर लगाने से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे अप्लाई करें?
Published : Apr 18, 2025 07:30 am IST, Updated : Apr 18, 2025 07:40 am IST
1/5Image Source : social
ग्लिसरीन का इस्तेमाल स्किन केयर में खूब किया जाता है। यह एक प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला पदार्थ है जो त्वचा के साथ बालाओं के लिए भी फायदेमंद है। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से आप बालों की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं ग्लिसरीन को स्कैल्प पर लगाने से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे अप्लाई करें?
2/5Image Source : social
ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से वहां की स्किन नम हो जाती है। ऐसे में इसे स्कैल्प में लगाने से यह बालों के स्ट्रैंड को लॉक करती है। यह बालों को हाइड्रेट रखता है और बालों को टूटने से बचाता है। आप ग्लिसरीन की कुछ बूंदों में थोड़ा शहद मिला सकते हैं और इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगा सकते हैं, और अपने बालों को बेजान होने से रोक सकते हैं।
3/5Image Source : social
बाल स्वस्थ और लंबे तभी होंगे जब आपका स्कैल्प मजबूत होगा। ऐसे में ग्लिसरीन बालों को जड़ मजबूत बनाने में मदद करता है। यह बालों की ड्राइनेस को रोककर स्वस्थ बालों के रोम को बनाए रखने में आपकी सहायता कर सकता है। अच्छी तरह से नमीयुक्त स्कैल्प स्वस्थ बालों को भी बढ़ाता है और जलन और खुजली को रोकता है। गहरी नमी बनाए रखने के लाभ संतुलन बनाने और स्कैल्प पर अत्यधिक तेल की घटना को रोकने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : social
ग्लिसरीन लगाने से बालों की इलास्टिसिटी बनी रहती है, जो हेयर फॉल से बचाने के लिए ज़रूरी है। अगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो ग्लिसरीन लगाने से आपके बालों को बाउंस मिलता है. साथ ही यह सूखे और क्षतिग्रस्त बालों को रिपेयर करने में भी मदद करता है और उन्हें नमी देकर और मज़बूत बनाकर दोमुंहे बालों को कम करता है।
5/5Image Source : social
ग्लिसरीन आपके बालों को पर्याप्त रूप से नमी प्रदान करके और उन्हें नुकसान से बचाकर आपके बालों के समग्र स्वास्थ्य में योगदान देता है। यह आपके बालों को हीट स्टाइलिंग, प्रदूषण, यूवी किरणों और पर्यावरणीय तनावों से बचाता है। आपके बालों की स्कैल्प को साफ और स्वस्थ रखते हुए, यह बालों के समग्र रूप को बढ़ाता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है।