नारियल तेल में करी पत्ता को पकाकर बालों पर लगाने से क्या होता है?
नारियल तेल में करी पत्ता को पकाकर बालों पर लगाने से क्या होता है?
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, बीटा-कैरोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देने का काम करता है। चलिए जानते हैं इस मिश्रण के इस्तेमाल से बालों को कौन से फायदे मिलते हैं?
Published : Apr 29, 2026 07:26 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 07:26 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
नारियल तेल में करी पत्ता पकाकर बालों पर लगाने से स्कैल्प और बालों को कई फायदे मिल सकते हैं। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, बीटा-कैरोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देने का काम करता है। चलिए जानते हैं इस मिश्रण के इस्तेमाल से बालों को कौन से फायदे मिलते हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
बाल बनते हैं मजबूत: इस मिश्रण को लगाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है, हेयर फॉल कम होने में मदद मिल सकती है और बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ता बालों की जड़ों को पोषण देकर डैंड्रफ और झड़ने की समस्या को कम करता है, जबकि नारियल तेल बालों को गहराई से नमी प्रदान करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
रूखापन होता है दूर: नारियल तेल में करी पत्ता पकाकर बालों पर लगाने से रूखेपन की समस्या दूर होती है।यह मिश्रण स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है, जिससे रूखापन और डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
बाल बनते हैं मुलायम: नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।साथ ही यह समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
दो कप नारियल तेल में तीस से पैतीस करी पत्ते डालकर हल्का गर्म करें, ठंडा होने पर छान लें और स्कैल्प पर मसाज करें। 30 मिनट के बाद में शैंपू कर लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।