त्रिफला को आयुर्वेद में बालों के लिए वरदान माना गया है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों और स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों में लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Jul 24, 2026 03:29 pm IST, Updated : Jul 24, 2026 03:29 pm IST
1/5Image Source : Magnific
त्रिफला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। इससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे रुक जाता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।
2/5Image Source : Magnific
त्रिफला में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। अगर आपको स्कैल्प में खुजली, सूखापन या डैंड्रफ की समस्या है, तो त्रिफला का पानी स्कैल्प की सफाई करके इनसे पूरी तरह निजात दिलाता है।
3/5Image Source : Magnific
इसमें मौजूद उच्च विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्री-मैच्योर ग्रेइंग को रोकते हैं और बालों के प्राकृतिक काले रंग को बनाए रखने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : Magnific
त्रिफला बालों को बिना रूखा बनाए उनके पीएच लेवल को बनाए रखता है। इससे बाल सॉफ्ट, चमकदार और घने दिखते हैं।
5/5Image Source : Magnific
इसे इस्तेमाल करने के लिए 1-2 चम्मच त्रिफला पाउडर को 1 गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखें। सुबह इसे छान लें और बालों में शैंपू करने के बाद आखिरी बार इस पानी से बालों और स्कैल्प को धोएं। 2-3 मिनट मालिश करें और साफ पानी से धो लें।