1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. मानसून में मुंहासों से बचने के लिए क्या उपाय करें?

मानसून में मुंहासों से बचने के लिए क्या उपाय करें?

Published : Jun 30, 2026 11:58 am IST,  Updated : Jun 30, 2026 11:58 am IST
मानसून में चहरे को दिन में 2-3 बार अच्छी तरह से जरूर वॉश करें। इससे दिन भर में जमा हुआ तेल, पसीना और गंदगी हट जाती है। हालांकि फेस वॉश करने के लिए कोई माइल्ड क्लींजर का ही उपयोग करें। हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें, इससे त्वचा में जलन हो सकती है।
1/5 Image Source : Magnific
मानसून में चहरे को दिन में 2-3 बार अच्छी तरह से जरूर वॉश करें। इससे दिन भर में जमा हुआ तेल, पसीना और गंदगी हट जाती है। हालांकि फेस वॉश करने के लिए कोई माइल्ड क्लींजर का ही उपयोग करें। हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें, इससे त्वचा में जलन हो सकती है।
उमस भरे मौसम में ज्यादा गाढ़ी क्रीम चिपचिपी सी लगती है। इससे त्वचा पर ज्यादा ऑयल जमा हो जाता है। मानसून में हल्के, जेल बेस्ड और ऑयल फ्री नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इससे रोमछिद्र बंद नहीं होंगे और त्वचा भी रूखी नहीं रहेगी।
2/5 Image Source : Magnific
उमस भरे मौसम में ज्यादा गाढ़ी क्रीम चिपचिपी सी लगती है। इससे त्वचा पर ज्यादा ऑयल जमा हो जाता है। मानसून में हल्के, जेल बेस्ड और ऑयल फ्री नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इससे रोमछिद्र बंद नहीं होंगे और त्वचा भी रूखी नहीं रहेगी।
खाने में ज्यादा तेल मसालेदार और तीखा खाने से बचें। अपनी थाली में फल, सब्जियों, साबुत अनाज, लो फैट प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन भर पर्याप्त पानी पीएं। मीठा सीमित मात्रा में ही खाएं।
3/5 Image Source : Magnific
खाने में ज्यादा तेल मसालेदार और तीखा खाने से बचें। अपनी थाली में फल, सब्जियों, साबुत अनाज, लो फैट प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन भर पर्याप्त पानी पीएं। मीठा सीमित मात्रा में ही खाएं।
जो लोग दिन में मेकअप का इस्तेमाल करते हैं वो मानसून में चेहरे को साफ करके मेकअप हटाकर ही सोएं। मेकअप, तेल और पसीना रात भर में आपके रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं। सोने से पहले हमेशा किसी हल्के क्लींजर या मेकअप रिमूवर से मेकअप हटाएं। इससे त्वचा साफ रहेगी और मुंहासे कम होंगे।
4/5 Image Source : Magnific

अगर पिंपल हो जाए तो इस पर हाथ न लगाएं। मुंहासे फोड़ने और बार बार छूने से इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। मुंहासे फोड़ने से बैक्टीरिया त्वचा में गहराई तक जा सकते हैं। इससे त्वचा पर सूजन आने लगती है और दाग-धब्बे गहरे काले हो जाते हैं। ऐसे में मुंहासे जल्दी सही होने की बजाय लंबे समय में ठीक होते हैं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement