1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. मनी प्लांट तेजी से बढ़े इसके लिए पौधे में क्या डालना चाहिए?

मनी प्लांट तेजी से बढ़े इसके लिए पौधे में क्या डालना चाहिए?

Published : May 19, 2026 12:51 pm IST,  Updated : May 19, 2026 12:51 pm IST
मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन कुछ लोगों के घर में लगा मनी प्लांट सूखने लगता है। पत्तियां पीली पड़ जाती है। इसकी वजह मनी प्लांट की सही देखभाल नहीं करना है। मनी प्लांट तेजी से बढ़े इसके लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें।
1/5 Image Source : India Tv
मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन कुछ लोगों के घर में लगा मनी प्लांट सूखने लगता है। पत्तियां पीली पड़ जाती है। इसकी वजह मनी प्लांट की सही देखभाल नहीं करना है। मनी प्लांट तेजी से बढ़े इसके लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें।
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए गमले में थोड़ी हल्दी मिला दें। इससे पौधे में फंगस नहीं आएगा और पोषक तत्वों की वजह से मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगेगा। आप चाहें तो एप्सम सॉल्ट भी गमले की मिट्टी में मिला सकते हैं। इससे मनी प्लांट के पत्ते घने और हरे-भरे हो जाएंगे।
2/5 Image Source : India Tv
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए गमले में थोड़ी हल्दी मिला दें। इससे पौधे में फंगस नहीं आएगा और पोषक तत्वों की वजह से मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगेगा। आप चाहें तो एप्सम सॉल्ट भी गमले की मिट्टी में मिला सकते हैं। इससे मनी प्लांट के पत्ते घने और हरे-भरे हो जाएंगे।
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आप गमले में चाय की पत्ती डाल सकते हैं। चाय पत्ती मनी प्लांट के लिए जैविक खाद का काम करती है। आप चाहें तो चाय बनाने के बाद बची हुई पत्तियों को गमले में डाल सकते हैं, लेकिन चाय पत्ती को एक बार पानी से धो लें जिससे मिठास निकल जाए। चाय वाली पत्तियां सीधे डालने से पौधे में चींटी आ सकती हैं। इससे आपका पौधा हरा भरा रहेगा।
3/5 Image Source : India Tv

मनी प्लांट को हरा बनाए रखने के लिए गमले को सीधे धूप में न रखें। 1 घंटे की धूप ही इस पौधे के लिए काफी है। मनी प्लांट के गमले की मिट्टी जब 1 इंच के करीब सूख जाए तभी पौधे में पानी डालें। ज्यादा पानी लगाने से जड़े गलने लगती है और पौधा सूख जाता है। मनी प्लांट के पौधे को हरा बनाने के लिए खराब पत्तियों को हटाते रहें और पौधे को ट्रिम करते रहें।
4/5 Image Source : India Tv

हफ्ते में एक से दो बार मनी प्लांट के पौधे को ऊपर से नहला दें। आप किसी स्प्रे बोतल में पानी भर लें और पत्तियों पर छिड़काव करें। ऐसा करने के पत्ते साफ, हरे और चमकदार बने रहेंगे। मनी प्लांट को शॉवर बहुत पसंद होता है।
5/5 Image Source : India Tv

Advertisement