मसूर की दाल अपने आप में बहुत स्वादिष्ट होती है, लेकिन सही तड़का इसके स्वाद को दोगुना कर देता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि मसूर की दाल में किस चीज का तड़का लगाना चाहिए।
Published : May 21, 2026 02:34 pm IST, Updated : May 21, 2026 02:40 pm IST
1/5Image Source : canva
घी या सरसों का तेल, जीरा, हींग, बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर।
2/5Image Source : magnific
घी/तेल गरम करके जीरा और हींग चटकाएं। फिर लहसुन को सुनहरा होने तक भूनें।
3/5Image Source : magnific
इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर गला लें। अंत में कश्मीरी लाल मिर्च डालकर तुरंत इसे दाल में पलट दें।
4/5Image Source : magnific
यूपी बिहार स्टाइल तड़का लगाने के लिए सरसों का तेल, पंचफोरन, बारीक कटा प्याज, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता लें।
5/5Image Source : magnific
सरसों के तेल को अच्छे से गरम करें। इसमें तेजपत्ता और पंचफोरन डालें। इसके बाद प्याज और सूखी लाल मिर्च डालकर प्याज को एकदम डार्क ब्राउन होने तक भूनें और दाल में मिला दें।