चना दाल का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसमें तड़का लगाकर इसके स्वाद को और भी बेहतरीन बनाया जा सकता है। वैसे तो तड़का आप अपनी पसंद के हिसाब से लगा सकते हैं, लेकिन यहां हम बताने जा रहे हैं कि चना दाल में किस चीज का तड़का लगाना चाहिए।
Published : May 19, 2026 10:58 am IST, Updated : May 19, 2026 10:58 am IST
1/5Image Source : canva
शुद्ध देसी घी में जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालें।
2/5Image Source : canva
गैस बंद करने के बाद थोड़ा सा गरम मसाला, हरा धनिया डालें और दाल में तड़का लगाएं।
3/5Image Source : magnific
अगर आप रेस्टोरेंट या ढाबे जैसा गाढ़ा और चटपटा स्वाद चाहते हैं, तो घी, जीरा, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, और टमाटर लें।
4/5Image Source : magnific
प्याज और टमाटर को अच्छे से भून लें। जब यह तेल छोड़ दे, तो इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालें। इसे दाल में मिलाकर ऊपर से हरा धनिया डालें।
5/5Image Source : magnific
अगर आप चना दाल को थोड़ा सा मीठा और शाही ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो बंगाली तरीके को भी ट्राय कर सकते हैं। इसके लिए सरसों का तेल या घी, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, और जीरा लें। इस तड़के में नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े घी में फ्राई करके डाले जाते हैं। साथ ही दाल में हल्की सी चीनी या गुड़ मिलाया जाता है।