Published : Mar 10, 2026 11:54 am IST, Updated : Mar 10, 2026 11:54 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप घर बैठे नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा के निखार को सुधारना चाहते हैं, तो आपको एक स्पून दूध की मलाई और 2 चुटकी हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में दूध की मलाई और हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आइए इस पेस्ट को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको मलाई और हल्दी के पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए फ्रेश मलाई का इस्तेमाल कीजिए और लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
धीरे-धीरे मसाज करते हुए आप फेस वॉश कर सकते हैं। त्वचा की रंगत को निखारने के लिए इस घरेलू उपाय की मदद ली जा सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक हफ्ते में एक से तीन बार इस घरेलू नुस्खे को यूज कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आप रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप मलाई और हल्दी के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।