गर्मी में ज़्यादातर लोग स्किन पर लाल चक्कते, जलन और खुजली से परेशान हो जाते हैं। खुजली की वजह से स्किन अंदर से फटने लगती है जिससे जलन की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन की रेडनेस और रैशेस से चुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published : Mar 16, 2026 09:58 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 10:03 pm IST
1/5Image Source : freepik
गर्मी में ज़्यादातर लोग स्किन पर लाल चक्कते, जलन और खुजली से परेशान हो जाते हैं। खुजली की वजह से स्किन अंदर से फटने लगती है जिससे जलन की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन की रेडनेस और रैशेस से चुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
2/5Image Source : unsplash
एलोवेरा: स्किन में रैशेज, खुजली या जलन होने पर एलोवेरा जेल का प्रयोग एक बेहतरीन उपाय है। यह अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुणों के कारण त्वचा को तुरंत ठंडक और राहत पहुंचाता है, सूजन कम करता है और त्वचा को नमी देता है।
3/5Image Source : unsplash
बर्फ: स्किन पर रैशेज हो जाएं तो आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बहुत तेजी से काम करते हैं और रैशेज को शांत कर देते हैं। इसके अलावा ये स्किन में होने वाली जलन को भई कम करने में मददगार है। तो आपको करना ये है कि हर्फ को किसी तौलिए या रूमाल में बांध लं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप इसे शरीर के दूसरे अंगों पर भी लगा सकते हैं जहां रैशेज हो।
4/5Image Source : unsplash
मलाई: स्किन रैशेज में आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ओमेगा-3 से भरपूर है और त्वचा की बनावट को बेहतर बनाता है। ये रैशेज में कमी लाता है और फिर इनकी टोनिंग में मददगार है। तो, आपको करना ये है कि स्किन रैशेज में ताजी मलाई का निकालकर स्किन पर लगाएं या उन अंगों पर लगाएं जहां रैशेज हैं। इस तरह से ये इस समस्या में कमी लाने वाला हो सकता है।
5/5Image Source : unsplash
नारियल तेल: नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल होने के साथ मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर भी है जो स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ इसके टैक्सचर को सही करता है। तो, आपकी स्किन पर जहां जहां रैशेज हुए हों वहां वहां आप नारियल तेल लगाकर मालिश करें। ये नुस्खा बड़ी तेजी से काम करता है।