Get Rid Of Acne Home Remedies: बारिश के दिनों में त्वचा चिपचिपी हो जाती है और मुंहासे की समस्या काफी बढ़ जाती है। जानिए मुंहासे हटाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए, जिससे चेहरा खराब न हो और दाग भी दूर हो जाएं।
Published : Jun 19, 2026 11:42 am IST, Updated : Jun 19, 2026 11:42 am IST
1/5Image Source : Magnific
बारिश के दिनों में मौसम के साथ त्वचा में भी नमी और तेल बढ़ जाता है। ऑयली स्किन वालों को ज्यादा ऑयली स्किन होने से मुंहासे की समस्या होने लगती है। इसके लिए दिन में दो बार हल्के और ऑयल-फ्री फेसवॉश से चेहरा धोएं। इसके साथ ही नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं जिससे रोमछिद्र बंद न हों।
2/5Image Source : Magnific
आपको मेकअप में वाटर-बेस्ड और ऑयल-फ्री मेकअप चुनना चाहिए। इससे मुंहासे कम निकलते हैं और त्वचा भी कम ऑयली होती है। इस मौसम में हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए। त्वचा को जितना साफ और बिना मेकअप के रखेंगे मुंहासे कम निकलेंगे।
3/5Image Source : Magnific
अगर मुंहासे निकल आएं तो टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इसके अलावा शहद और दालचीनी को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। रोजाना बर्फ से मालिश करनें इससे मुंहासे कम निकलते हैं और रेडनेस कम होती है।
4/5Image Source : Magnific
मुंहासों से बचने के लिए त्वचा को हाइड्रेट रखें और दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। खाने में चीनी, प्रोसेस्ड फूड और कार्बोहाइड्रेट कम लें। डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां, सीजनल फल और दही शामिल करें।
5/5Image Source : Magnific
बार बार चेहरे को न छुएं और पिंपल्स को फोड़ने से बचें। इससे दाग और इंफेक्शन का खतरा और बढ़ सकता है। साफ सफाई का ध्यान रखें और तकिया कवर साफ रखें। मुंहासे होने पर सूजन और दर्द को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी जलन शांत होती है।