वजन घटाने के लिए डिनर में रोटी की जगह क्या खाना चाहिए?
वजन घटाने के लिए डिनर में रोटी की जगह क्या खाना चाहिए?
Substitute Of Roti For Weight Loss In Dinner: मोटापा कम करना है तो खाने में ग्लूटन की मात्रा कम कर दें। कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा सेवन मोटापा बढ़ाने लगता है। इसलिए रात में रोटी की जगह कुछ हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करें।
Published : Jul 14, 2025 11:39 am IST, Updated : Jul 14, 2025 11:39 am IST
1/5Image Source : Ai image
मोटापा कम करने के लिए रात में रोटी खाने से बचना चाहिए। रोटी की जगह रात में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे आपका पेट भी फुल हो जाएगी और वजन भी कम होने लगेगा।
2/5Image Source : Ai image
डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो रात में अंडा और सलाद खा सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर साथ खाने से इसे पचाना आसान हो जाता है। आप अंडे की जगह पनीर भी डिनर में खा सकते हैं।
3/5Image Source : Ai Image
रात में हल्का खाना हो तो मूंग दाल का चीला भी खा सकते हैं। आप चाहें तो ओट्स चीला बनाकर खा लें। रात के वक्त हल्का भोजन करने से नींद अच्छी आती है और मोटापा तेजी से कम होने लगता है।
4/5Image Source : Ai Image
कुछ लोगों को रात में हल्का खाने के बाद भूख लगने लगती है। ऐसे में आप सूप और उबली सब्जियां खा सकते हैं। रात में नमकीन दलिया या कभी दूध वाला दलिया भी खा सकते हैं। सब्जियों से भरपूर ओट्स भी रात में खाने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
5/5Image Source : Freepik
सीमित मात्रा में रात में दाल और चावल भी आप खा सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें चावल की मात्रा बहुत कम हो या चावल की जगह ब्राउन राइस और दलिया भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।