बालों में मेहंदी लगाते वक्त चाय की पत्ती या कॉफी क्या मिलानी चाहिए?
बालों में मेहंदी लगाते वक्त चाय की पत्ती या कॉफी क्या मिलानी चाहिए?
सफेद बालों को काला बनाने के लिए जो लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं वो मेहंदी में चाय की पत्ती का पानी या कॉफी पाउडर मिला सकते हैं। इससे बालों को नेचुरल ब्राउन कलर मिलेगा। लेकिन मेहंदी के अच्छे कलर के लिए चाय की पत्ती या कॉफी में से क्या इस्तेमाल करना चाहिए। आइये जानते हैं।
Published : Aug 19, 2026 01:37 pm IST, Updated : Aug 19, 2026 01:37 pm IST
1/5Image Source : India Tv
बालों में नेचुरल शाइन लाने के लिए मेहंदी अच्छा प्राकृतिक उपाय है। मेहंदी लगाने से सफेद बाल भी काले होने लगते हैं। इसके लिए लोग मेहंदी में चाय की पत्ती या कॉफी मिलाकर लगाते हैं। लेकिन दोनों मं से क्या अच्छा ऑप्शन है और क्या चाय पत्ती और कॉफी दोनों मेहंदी में डाल सकते हैं।
2/5Image Source : India Tv
चाय की पत्ता का पानी मेहंद में डालकर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और नेचुरल चमक आती है। आप 1 कप पानी में 1-2 चम्मच साधारण चाय की पत्ती मिला दें और उबाल लें। जब पानी में अच्छी रंग आने लगे तो इसे गैस बंद कर दें। चाय की पत्ती के पानी से मेहंदी को घोल लें और 15-20 मिनट रेस्ट के बाद बालों पर इस मेहंदी को लगा लें।
3/5Image Source : India Tv
अगर आप चाय की पत्ती का इस्तेमाल करना नहीं चाहते तो इसकी जगह कॉफी भी मेहंदी में मिला सकते हैं। मेहंदी में कॉफी डालकर बालों पर लगाने से बालों पर लाल रंग नहीं बल्कि ब्राउन कलर आएगा। ये डार्क ब्राउन डाई की तरह काम करेगा। इससे बालों को खूबसूरत रंग मिलेगा।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपके सफेद बाल हैं और मेहंदी का हल्का लाल रंग बालों पर पसंद नहीं आता तो इसके लिए आप कॉफी और चाय की पत्ती दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाय की पत्ती के पानी में मेहंदी को घोल लें और उसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिला दें। इससे बालों को डार्क ब्राउन कलर मिलेगा।
5/5Image Source : Magnific
इस तरह कॉफी और चाय की पत्ती डालकर तैयार की गई मेहंदी को बालों पर 2-3 घंटे तक लगाकर रखें। गर्मियों में पंखे की हवा से मेहंदी जल्दी सूखती है और अपना पूरा रंग नहीं छोड़ पाती, इसके लिए मेहंदी लगाने के बाद शावर कैप पहनें। मेहंदी को धोने के तुरंत बाद शैंपू न करें। इस तरह मेहंदी लगाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।