ड्राई होने लगा है चेहरा, तो हफ्ते में 2 बार लगाएं ये फेस पैक
ड्राई होने लगा है चेहरा, तो हफ्ते में 2 बार लगाएं ये फेस पैक
How to get rid of dry skin- क्या सर्दियों के मौसम में आपके फेस की स्किन भी बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है? अगर हां, तो आपको इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
Published : Dec 12, 2025 09:14 pm IST, Updated : Dec 12, 2025 09:14 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
रूखी और बेजान त्वचा को बेबी सॉफ्ट बनाने के लिए आप घर पर इस फेस पैक को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2-4 बादाम और फ्रेश दूध की मलाई की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको 2 से 4 बादाम को अच्छी तरह से पीस लेना है। अब एक कटोरी में फ्रेश दूध की मलाई और पिसा हुआ बादाम निकाल लीजिए और फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आइए इस फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखें। फेस वॉश करने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी। हालांकि, इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में अक्सर त्वचा का निखार कम हो जाता है। निखरी हुई त्वचा के लिए भी बादाम और मलाई से बने इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए भी इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।