फटे होंठों को ठीक करना के आसान उपाय, रात में सोने से पहले लगाएं
फटे होंठों को ठीक करना के आसान उपाय, रात में सोने से पहले लगाएं
Remedies For Dry Lips In Winter: सर्दियों में ठंडी हवा के कारण होंठ सूखने लगते हैं। ठंड में लोग पानी भी कम पीते हैं जिससे लिप्स ड्राई हो जाते हैं। सूखे होंठों से छुटकारा पाने के लिए रात में ये आसान उपाय कर लें।
Published : Nov 19, 2025 02:42 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 02:42 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बच्चे हों ये बड़े ठंड में फटे होंठों से परेशान रहते हैं। होंठ एक बार फट जाएं तो इसमें दर्द होने लगता है। बार-बार गीला करने का मन करता है और कोई भी क्रीम लगा लो फटे होंठ ठीक होने का नाम नहीं लेते हैं।
2/5Image Source : Freepik
इसके लिए समस्या की जड़ की समझना जरूरी है। सबसे पहले भरपूर पानी पीएं। बार बार लिप्स पर जीभ न लगाएं। रात को सोने से पहले नाभि में घी या तेल की एक बूंद जरूर डालें।
3/5Image Source : Freepik
फटे होंठों को ठीक करने के लिए मलाई और उसमें 1 ड्रॉप शहद मिलाकर होंठों पर लगाएं। इसे कुछ देर तक मलें और फिर होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। आप चाहें तो बिना धोए ही ऐसे भी रह सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
होंठों के लिए पेट्रोलियम जेली को बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप नॉर्मल कोई भी पेट्रोलियम जेली अपने होंठों पर 1-2 दिन रात में सोने से पहले लगाएं आपको कुछ ही दिन में फर्क दिखने लगेगा।
5/5Image Source : Freepik
फटे होंठों को ठीक करने के लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल और देसी घी का भी उपयोग कर सकते हैं। रात में सोने से पहले इन्हें होंठो पर लगाएं और सुबह आपको फर्क नजर आ जाएगा।