How to remove blemishes and pigmentation: क्या आप भी चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो इस केमिकल फ्री फेस पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए।
Published : Dec 24, 2025 08:16 pm IST, Updated : Dec 24, 2025 08:16 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर आप बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं, तो इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को एक हफ्ते में सिर्फ दो बार लगाएं। महज एक ही हफ्ते में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
2/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फेस पैक को बनाने के लिए एक स्पून नीम पाउडर, हाफ स्पून हल्दी पाउडर और थोड़े से गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों केमिकल फ्री चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए और फिर अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखिए जिससे ये थोड़ा बहुत सूख जाए।
4/5Image Source : FREEPIK
20 मिनट के बाद आप मुंह धो सकते हैं। फेस वॉश के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अप्लाई करने से दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है यानी आपका खूबसूरत चेहरा बेदाग बन सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
इसके अलावा अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।