1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. घमौर‍ियों से छुटकारा पाने के लिए त्वचा पर क्या लगाएं?

घमौर‍ियों से छुटकारा पाने के लिए त्वचा पर क्या लगाएं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : May 23, 2025 12:36 pm IST,  Updated : May 23, 2025 12:36 pm IST
गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी बुरा असर पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को घमौर‍ियों की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए इस समस्या के नेचुरल ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी बुरा असर पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को घमौर‍ियों की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए इस समस्या के नेचुरल ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
क्या आप जानते हैं कि घमौर‍ियों पर बर्फ लगाने या फिर ठंडे पानी की पट्टी रखने की सलाह दी जाती है? घमौर‍ियों की वजह से त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस नेचुरल तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि घमौर‍ियों पर बर्फ लगाने या फिर ठंडे पानी की पट्टी रखने की सलाह दी जाती है? घमौर‍ियों की वजह से त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस नेचुरल तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।
दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आप घमौर‍ियों की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आप घमौर‍ियों की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
खीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व घमौर‍ियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। खीरे के टुकड़े को घमौर‍ियों पर थोड़ी देर के लिए रख दीजिए, आपको तुरंत घमौर‍ियों की वजह से होने वाली खुजली से राहत मिल सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
खीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व घमौर‍ियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। खीरे के टुकड़े को घमौर‍ियों पर थोड़ी देर के लिए रख दीजिए, आपको तुरंत घमौर‍ियों की वजह से होने वाली खुजली से राहत मिल सकती है।
दादी-नानी के जमाने से घमौर‍ियों की समस्या को दूर करने के लिए इस घरेलू नुस्खे को ट्राई किया जा रहा है। आप नारियल के तेल में कपूर को मिक्स कर हल्के हाथों से घमौर‍ियों वाली जगह पर लगाएं और महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। हालांकि, इनमें से किसी भी चीज को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement