Published : Aug 03, 2025 03:43 pm IST, Updated : Aug 03, 2025 03:43 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हेयर पैक बनाने के लिए आपको मेथी दाने और नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक गिलास पानी में दो बड़ी स्पून मेथी दाने को रात भर के लिए भिगो दीजिए। अगली सुबह आपको औषधीय गुणों से भरपूर मेथी दाने को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। अब एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और दो स्पून कोकोनट ऑइल निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है और आपका हेयर पैक इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। आइए इस हेयर पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। आपको इस मिक्सचर को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अप्लाई कर लेना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखना चाहिए। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाल धोने के लिए किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज करें और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके बालों को स्ट्रॉन्ग, हेल्दी और शाइनी बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।