चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या करें, किन चीजों का इस्तेमाल करें
चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या करें, किन चीजों का इस्तेमाल करें
Home Remedies For Beautiful Face: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू और आसान उपाय कर सकते हैं। इससे न सिर्फ त्वचा खूबसूरत बनेगी बल्कि आप लंबे समय तक जवान रहेंगे। आइये जानते हैं चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या करें?
Published : Mar 25, 2026 11:21 am IST, Updated : Mar 25, 2026 11:21 am IST
1/5Image Source : Freepik
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद है। इसके लिए पहले तेल को हल्का गर्म कर लें और उंगलियों से 2 मिनट फेस की हल्की मसाज करें। तेल लगाने के बाद फेस को कुछ देर ऐसे ही रखें और फिर त्वचा से तेल को पोछ लें। इससे स्किन ग्लो करने लगेगी।
2/5Image Source : Freepik
चेहर पर निखान लाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से स्क्रब की तरह रगड़ें और छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे आपके फेस पर निखार आ जाएगा।
3/5Image Source : Freepik
अगर चेहरे पर बहुत दाग-धब्बे हो रहे हैं और स्किन ड्राई रहती है, तो इसके लिए कच्चा दूध इस्तेमाल करें। कॉटन की मदद से फेस पर दूध लगाएं और इसे 10 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। सूखने पर धो लें, आपकी त्वचा मुलायम और बेदाग नजर आएगी।
4/5Image Source : Freepik
फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए और धूप से बचाने के लिए रोज ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर निखार आता है, त्वचा में नमी आती है और स्किन को ठंडक मिलती है। इससे आपका चेहरा चमकदार बनता है।
5/5Image Source : Freepik
नेचुरली स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए दिनभर में 10 गिलास पानी पीएं, 8 घंटे की नींद लें। तनाव से दूर रहें और बाहर का खाना खाने से बचें। ज्यादा तेल मसाला न खाएं और विटामिन सी से भरपूर फल सब्जियों को डाइट में शामिल करें।