1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. कौन से ड्राई फ्रूट्स पानी में भिगोकर खाने चाहिए और किस Dry Fruit का पानी पी सकते हैं?

कौन से ड्राई फ्रूट्स पानी में भिगोकर खाने चाहिए और किस Dry Fruit का पानी पी सकते हैं?

Dry Fruits: सर्दी हो या गर्मी ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर खाना फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ ड्राई फ्रूट्स का पानी पी लेना चाहिए, जबकि कुछ का पीनी पीना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए और किसका पानी पीना चाहिए?

Written By: Bharti Singh
Published : Dec 02, 2024 03:32 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 03:32 pm IST
ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे ड्राई फ्रूट्स के फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि कौन से ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाना फायदेमंद होता है और किन ड्राई फ्रूट्स का पानी पी सकते हैं।
1/6 Image Source : Freepik
ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे ड्राई फ्रूट्स के फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि कौन से ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाना फायदेमंद होता है और किन ड्राई फ्रूट्स का पानी पी सकते हैं।
किशमिश या मुनक्का भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। आप काली या पीली कोई भी किशमिश धोकर साफ पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट किशमिश खा लें और उनका पानी भी पी लें। किशमिश का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। आप आसानी से किशमिश का पानी पी सकते हैं।
2/6 Image Source : Freepik
किशमिश या मुनक्का भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। आप काली या पीली कोई भी किशमिश धोकर साफ पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट किशमिश खा लें और उनका पानी भी पी लें। किशमिश का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। आप आसानी से किशमिश का पानी पी सकते हैं।
अंजीर को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर के 2 टुकड़ों को धोकर साफ पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट अंजीर खा लें और उसका पानी पी लें। इससे आपका पेट और पाचन बेहतर होगा। अंजीर का पानी भी बहुत फायदा करता है।
3/6 Image Source : Freepik
अंजीर को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर के 2 टुकड़ों को धोकर साफ पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट अंजीर खा लें और उसका पानी पी लें। इससे आपका पेट और पाचन बेहतर होगा। अंजीर का पानी भी बहुत फायदा करता है।
ड्राईफ्रूट्स में छुहारा ऐसे ही खाना मुश्किल होता है। इसे पानी में भिगोकर या दूध में गलाकर ही खाया जाता है।छुहारा को अच्छी तरह से धोकर पानी में भिगो दें। आप सुबह छुहारा को खा लें और इसका पानी पी लें। इससे शरीर को ताकत मिलेगा और पानी पीने से तुरंत एनर्जेटिक फील करेंगे।
4/6 Image Source : Freepik

अखरोट को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। सुबह खाली पेट सबसे पहले भिगोए हुए दो अखरोट खाने से मस्तिष्क की सेहत बेहतर होती है। अखरोट खाने से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। भीगे अखरोट तासीर में ठंडे और जल्दी पचने वाले हो जाते हैं। लेकिन आपको अखरोट का पानी नहीं पीना चाहिए।
5/6 Image Source : Freepik

ठंड हो या गर्मी, आपको बादाम को भिगोकर खाना चाहिए। बादाम का डबल फायदा लेना है तो इन्हें पानी में भिगोकर ही खाएं। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और विटामिन बी होता है। दिमाग के लिए बादाम को बहुत गुणकारी माना जाता है। लेकिन बादाम का पानी नहीं पीना चाहिए।
6/6 Image Source : Freepik

Advertisement