आम की तरह हरी मिर्च का अचार भी खाने में बेहद टेस्टी लगता है। लेकिन इसमें कौन से मसाले पड़ेंगे इस बार में जानकारी सही होनी चाहिए वरना टेस्ट खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं हरी मिर्च के अचार में कौन से मसाले डालते हैं और इसे कैसे बनाएं?
आम की तरह हरी मिर्च का अचार भी खाने में बेहद टेस्टी लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। लेकिन इसमें कौन से मसाले पड़ेंगे इस बार में जानकारी सही होनी चाहिए वरना टेस्ट खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं हरी मिर्च के अचार में कौन से मसाले डालते हैं और इसे कैसे बनाएं?
2/5Image Source : UNSPLASH
हरी मिर्च के अचार में पड़ने वाले मसालो की लिस्ट: हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए उसमें सौंफ, मेथी दाना, राई, कलौंजी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हींग, सिरका, नमक और सरसों के तेल जैसे मसले का इस्तेमाल किया जाता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री: 250 ग्राम हरी मिर्च (कम तीखी वाली), आधा कप सौंफ, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 3 बड़े चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच नमक, 150 मिली सरसों का तेल, एक चुटकी हींग, 1।5 बड़ा चम्मच सिरका।
4/5Image Source : UNSPLASH
हरी मिर्च को काटें: हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम हरी मिर्च को साफ पानी में धोएं। फिर कपड़े से पोछकर अच्छी तरह से सुखाएं। मिर्च में ज़रा भी नमी नहीं होनी चाहिए। अब मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। और एक बड़े बाउल में उसे रख दें।
5/5Image Source : UNSPLASH
मसाला मिलाएं: अब बारी बारी से सौंफ, मेथी दाना, राई और कलौंजी, को भून लें। राई भूनने के बाद आप उसे मिक्सर जार में दरदरा पीस लें। अब सभी मसालों को मिर्च में डालकर अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। अब सरसों का तेल गर्म करें और उसे अमिर्च में डालें। अब इसमें नमक भी डालें और एक बार फिर से मिलाएं। एक दो या दिन इस अचार को धूप दिखाकर आप इसका इस्तेमाल खाने के लिए कर सकते हैं।