लहसुन के अचार को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देते हैं। चलिए जानते हैं वे मसाले कौन से हैं?
Published : May 13, 2026 07:40 pm IST, Updated : May 13, 2026 07:41 pm IST
1/5Image Source : YOUTUBE - @Kabita's Kitchen
गर्मियों के मौसम में आम के अचार के साथ-साथ लहसुन का अचार भी लोगों को खूब पसंद आता है। तीखा, चटपटा और मसालेदार स्वाद वाला यह अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और मसाले डालने के एक-दो दिन बाद ही इसे खाया जा सकता है। लहसुन के अचार को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देते हैं। चलिए जानते हैं वे मसाले कौन से हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
सरसों, साबुत मेथी और सौंफ: लहसुन के अचार में सरसों, साबुत मेथी और सौंफ का संयोजन उसे पारंपरिक भारतीय स्वाद, दरदरा टेक्सचर और बेहतरीन खुशबू देता है। पीली-और काली सरसों की मात्रा एक समान रखनी होती है। सौंफ को दरदरा पीसकर डालने से मसाला गाढ़ा होता है, जबकि साबुत मेथी पाचन को बेहतर करती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
करी पत्ता, कलौंजी, और हींग: लहसुन के अचार में सरसों, साबुत मेथी और सौंफ के अलावा, करी पत्ता, कलौंजी, और हींग भी डालते हैं जो अचार के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। हींग का मिश्रण पाचन को बेहतर करने का काम करता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
काला नमक, नमक और आमचूर पाउडर: इन मसालों के बाद, आप इसमें काला नमक, नमक और आमचूर पाउडर डालें। नमक स्वाद को बढ़ाता है और आमचूर पाउडर डालने से इसमें खट्टापन आता है जिससे स्वाद और भी टेस्टी लगता है
5/5Image Source : UNSPLASH
मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और सरसों का तेल: लहसुन के अचार में तीखापन बढ़ाने के लिए मिर्च पाउडर और रंग के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। आखिरी स्टेप होता है सरसों के तेल का जब अचार बन जाता है तब उसे सरसों के तेल में डुबोया जाता है ताकि यह खराब न और स्वाद और भी बढ़िया आए।