नींबू का अचार स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। लेकिन यह खट्टा और मसालेदार तभी बनता है जब उसमें सही मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाए। चलिए जानते हैं नींबू के अचार को टेस्टी बनाने के लिए उसमें कौन-कौन से मसाले डालने चाहिए?
Published : May 12, 2026 09:59 pm IST, Updated : May 12, 2026 10:00 pm IST
1/6Image Source : YOUTUBE - @FarhanaCooking
नींबू का अचार स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। लेकिन यह खट्टा और मसालेदार तभी बनता है जब उसमें सही मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाए। हर मसाला अचार को अलग स्वाद देने का काम करता है। चलिए जानते हैं नींबू के अचार को टेस्टी बनाने के लिए उसमें कौन-कौन से मसाले डालने चाहिए?
2/6Image Source : UNSPLASH
मेथी दाना और अजवाइन: नींबू के अचार में मेथी दाना डालने से हल्की कड़वाहट आती है जो टेस्ट को और भी अच्छा बनाती है। इसे हल्का भूनकर डालने से खुशबू और बढ़ जाती है। वहीं, अजवाइन का फ्लेवर अचार को टेस्टी बनाने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
3/6Image Source : UNSPLASH
राई और सौंफ: राई को दरदरदा पीसकर डालबे से, नींबू के अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है। राई अचार में खट्टेपन को तेजी से बढ़ाती है। वहीं , सौंफ नींबू के अचार को हल्की मिठास देती है, जिससे स्वाद बैलेंस हो जाता है।
4/6Image Source : UNSPLASH
कलौंजी और हींग: नींबू के अचार में कलौंजी और हींग को डालने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह मसाला अचार में तीखापन जोड़ती है, जिससे अचार का स्वाद और भी लाजवाब बनता है। साथ ही पाचन में भी मदद मिलती है।
5/6Image Source : UNSPLASH
नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर: नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर ये तीनों नीम्बू के अचार में बेहद अहम रोल निभाते हैं। लाल मिर्च अचार में तीखापन लाने के लिए डाला जाता है। वहीँ हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण अचार को खराब होने से बचाते हैं। साथ ही नमक नींबू को जल्दी गलाने और अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है।
6/6Image Source : UNSPLASH
सरसों का तेल: सरसों का तेल, नींबू के अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के साथ उसमें देसी फ्लेवर भी जोड़ता है। तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करके ठंडा कर लें, फिर इस्तेमाल करें।