Published : Jan 15, 2026 08:59 pm IST, Updated : Jan 15, 2026 08:59 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
जब भी बाल टूटते हैं या फिर झड़ने लगते हैं, तब अक्सर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो हेयर फॉल प्रॉब्लम होने पर इस समस्या के पीछे छिपे कारण को समझने की जरूरत है।
2/5Image Source : FREEPIK
आज हम आपको बताएंगे कि किस जरूरी विटामिन की कमी हेयर फॉल प्रॉब्लम को जन्म दे सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ को बल्कि आपके बालों की सेहत को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर विटामिन डी की कमी के कारण हेयर फॉल की समस्या हो रही है, तो आप कितने भी महंगे तेल या फिर शैंपू या फिर हेयर ट्रीटमेंट का सहारा ले लें, बाल झड़ने की समस्या तब तक दूर नहीं हो पाएगी जब तक आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी नहीं होगी।
4/5Image Source : FREEPIK
जो लोग विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, उनके लिए सिर्फ धूप में बैठना काफी नहीं है। हर रोज 15 से 20 मिनट धूप में बैठने के साथ-साथ डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की कुछ चीजों को शामिल करना भी बेहद जरूरी है।
5/5Image Source : FREEPIK
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए योगर्ट, दलिया और ओट्स का सेवन किया जा सकता है। मशरूम और अंडे में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप चाहें, तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद विटामिन डी सप्लीमेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।