स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। यह मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करने, एक्स्ट्रा तेल को सोखने और चेहरे को ताजगी देने के लिए जानी जाती है। चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल से स्किन को कौन से फायदे मिलते हैं स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकलता है: मुल्तानी मिट्टी और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
Published : Mar 05, 2026 09:11 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 09:14 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। यह मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करने, एक्स्ट्रा तेल को सोखने और चेहरे को ताजगी देने के लिए जानी जाती है। चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल से स्किन को कौन से फायदे मिलते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
2/5Image Source : FREEPIK
स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकलता है: मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है, जिससे चेहरा फ्रेश दिखता है। इसलिए यह ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन या लालिमा भी कम हो सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
मुंहासे होतें हैं कंट्रोल: मुल्तानी मिट्टी के एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग गुण त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम हो सकती है।
4/5Image Source : FREEPIK
टैनिंग कम करने में है मददगार: मुल्तानी मिट्टी धूप से हुई टैनिंग, सनबर्न और त्वचा की डलनेस को कम करने में बेहद प्रभावी है। यह त्वचा को ठंडक पहुँचाती है और मृत कोशिकाओं को हटाती है जिससे प्राकृतिक चमक लौटाती है।
5/5Image Source : FREEPIK
आप एक दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसे गुलाब जल, एलोवेरा या दही के साथ मिलाकर लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इस पैक को 10–15 मिनट लगाकर रखें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 1–2 बार ही मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें।