गर्मी में चेहरे पर क्यों लगाना चाहिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, जान लें स्किन पर क्या असर दिखेगा
गर्मी में चेहरे पर क्यों लगाना चाहिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, जान लें स्किन पर क्या असर दिखेगा
गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल चेहरे को ठंडक पहुंचाती है, बल्कि चिपचिपाहट और पसीने से होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।
Published : Apr 28, 2026 10:36 am IST, Updated : Apr 28, 2026 10:36 am IST
1/5Image Source : freepik
गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल चेहरे को ठंडक पहुंचाती है, बल्कि चिपचिपाहट और पसीने से होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है।
2/5Image Source : freepik
गर्मियों में त्वचा अधिक सीबम पैदा करती है, जिससे चेहरा चिपचिपा दिखता है। मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन प्राकृतिक अवशोषक है। यह रोमछिद्रों से एक्सट्रा ऑयल खींच लेती है और चेहरे को मैट फिनिश देती है।
3/5Image Source : freepik
गर्मी की वजह से चेहरे पर होने वाली लालिमा और खुजली को मिटाने में यह जादुई काम करती है। इसे लगाने के बाद स्किन फ्रेश दिखती है।
4/5Image Source : freepik
पसीने और धूल-मिट्टी के कारण रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स होने लगते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहरी सफाई करती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
5/5Image Source : freepik
तेज धूप से झुलसी त्वचा के लिए यह बहुत प्रभावी है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो जलन को शांत करती है और नियमित इस्तेमाल से सूरज की वजह से हुई टैनिंग को धीरे-धीरे कम करती है।