1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. इन हर्बल जड़ी बूटियों से बाल होंगे जड़ से मजबूत और घने, सिर पर आने लगेंगे नए बाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

इन हर्बल जड़ी बूटियों से बाल होंगे जड़ से मजबूत और घने, सिर पर आने लगेंगे नए बाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : May 24, 2025 10:09 pm IST,  Updated : May 24, 2025 10:09 pm IST
इन दिनों बालों का झड़ना बेहद आम हो गया है। ज़्यादातर लोग हेयर फॉल और पतले बालों की समस्याओं से परेशान हैं। अगर आप भी आप बालों के झड़ने से प्रसहन हैं तो इन हर्बल उपायों को आज़माएँ। ये हर्बल जड़ी-बूटियाँ आपके स्कैल्प को पुनर्जीवित करने और बालों को जड़ों से मजबूत बननाने में बेहद मददगार हैं।
1/5 Image Source : SOCIAL

आंवला: आंवला विटामिन सी से भरपूर एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों के रोम को मजबूत करता है। आंवला फैटी एसिड से भी भरपूर है जो बालों को कंडीशन करता है और चमक बढ़ाता है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके बाल अक्सर टूटते हैं या बेजान हो जाते हैं। आप आंवला पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे हेयर मास्क की तरह लगाएं। खाली पेट आंवला जूस पीने से भी बालों को अंदर से बाहर तक स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
2/5 Image Source : SOCIAL

रोज़मेरी: एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिकों से भरपूर, रोज़मेरी स्कैल्प में रक्त परिसंचरण में सुधार करती है और बालों को मज़बूत बनाती है और नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है। आप इसका रोज़मेरी की पत्तियों को गर्म पानी में उबालें, इसे ठंडा होने दें और शैम्पू के बाद बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें।
3/5 Image Source : SOCIAL

मेथी: मेथी दाना बालों के लिए भी एक बेहतरीन उपाय है। प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मेथी बालों का झड़ना कम करने और स्कैल्प के स्वास्थ्य को बनाएं रखने में मदद करता है। 2 बड़े चम्मच मेथी के बीजों को रात भर भिगोएँ, पीसकर पेस्ट बनाएँ और स्कैल्प और बालों पर लगाएँ। धोने से पहले 30-45 मिनट तक लगा रहने दें। आप बीजों को नारियल के तेल में मिलाकर मेथी का तेल भी बना सकते हैं।
4/5 Image Source : SOCIAL

भृंगराज, एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो बालों की बेहतरीन केयर करता है। यह स्कैल्प में रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और समय से पहले बालों का सफेद होना रोकता है। आप इसके तेल का इस्तेमाल मसाज के रूप में करें और अगली सुबह धो लें। आप सूखे भृंगराज पाउडर को दही या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर हेयर मास्क भी बना सकते हैं।
5/5 Image Source : SOCIAL

Advertisement