सब्जियों के ये छिपे हुए कीड़े पेट में जाकर मचा सकते हैं आतंक, नोट कर लें इन्हें निकालने के आसान तरीके
सब्जियों के ये छिपे हुए कीड़े पेट में जाकर मचा सकते हैं आतंक, नोट कर लें इन्हें निकालने के आसान तरीके
सब्जियाँ अच्छी तरह साफ करना बेहद ज़रूरी होता है. कई बार उनमें छिपे हुए कीड़े बीमारियों का कारण बनते हैं। इन कीड़ों को सब्जियों से निकालने के लिए आप इन कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Published : Nov 03, 2025 08:40 pm IST, Updated : Nov 03, 2025 08:46 pm IST
1/5Image Source : freepik
सब्जियाँ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन, फाइबर और मिनरल्स की भरमार होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन हरी-भरी, ताज़ी दिखने वाली सब्ज़ियों को हम रोज़ अपने खाने में शामिल करते हैं, उनमें कई बार ऐसे कीड़े छिपे होते हैं जो दिखाई नहीं देते? ये कीड़े अगर पेट में चले जाएँ, तो गंभीर पेट दर्द, उल्टी, संक्रमण और पाचन से जुड़ी कई दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। ऐसी में इन छिपे हुए कीड़ों को सब्जियों से निकालने के लिए आप इन कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2/5Image Source : unsplash
नमक वाला पानी: नमक वाला पानी सब्जियों को साफ करने का एक प्रभावी तरीका है। सब्जियों को 15–20 मिनट तक गुनगुने नमक वाले पानी में भिगो दें। इससे कीड़े और मिट्टी ऊपर तैरने लगते हैं और सब्जियाँ एकदम साफ हो जाती हैं।
3/5Image Source : unsplash
बेकिंग सोडा: एक चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर कीड़े को हटाने में बहुत फायदेमंद है। 1 लीटर पानी में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सब्जियाँ को उस पानी में भिगो दें। इससे सब्जियों पर चिपका कीटनाशक और धूल आसानी से निकल जाती है।
4/5Image Source : freepik
हल्दी वाला पानी: हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। गुनगुने पानी में थोड़ी सी हल्दी डालें और सब्जियों को कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस तरीके से आप सब्जियों से कीटाणुओं को हटाने में मदद कर सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
नींबू का रस: सब्जियों को साफ करने और ताज़ा रखने के लिए, पानी में कुछ बूँदें नींबू का रस डालकर 5-10 मिनट के लिए भिगो दें। यह तरीका सब्जियों को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है और उन्हें तरोताज़ा भी बनाता है।