गमले में ही उगा सकते हैं खट्टे मीठे लाल टमाटर, जानें क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
गमले में ही उगा सकते हैं खट्टे मीठे लाल टमाटर, जानें क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
बहुत से लोग सोचते हैं कि ताज़े टमाटर उगाने के लिए बड़े बगीचे की ज़रूरत होती है, लेकिन यह सच नहीं है। आप छोटी सी बालकनी, में भी टमाटर उगा सकते हैं। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। चलिए जानते हैं घर पर उगाएं टमाटर?
Published : Aug 24, 2025 02:05 pm IST, Updated : Aug 24, 2025 02:10 pm IST
1/5Image Source : freepik
आजकल, लोग घर की बालकनी में गार्डनिंग करते हैं और घर पे ही लहसुन, टमाटर, मिर्ची उगाने लगे हैं। दरअसल, घर में खुद की उगाई हुई सब्ज़ियों का स्वाद ही अलग होता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि ताज़े टमाटर उगाने के लिए बड़े बगीचे की ज़रूरत होती है, लेकिन यह सच नहीं है। आप छोटी सी बालकनी, में भी टमाटर उगा सकते हैं। इसके लिए बहुत ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत नहीं होती। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। चलिए जानते हैं घर पर उगाएं टमाटर?
2/5Image Source : freepik
सबसे पहले टमाटर की सही किस्म का चुनाव करें। छोटे आकार के टमाटर, जिन्हें चेरी या ग्रेप टोमैटो भी कहते हैं, गमले में उगाने के लिए सबसे अच्छे होते हैं। टमाटर लगाने के लिए 10-12 इंच चौड़ा और गहरा गमला चुनें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद हो।
3/5Image Source : freepik
अब टमाटर उगाने के लिए जल निकासी वाली और उपजाऊ मिट्टी तैयार करें। इसके लिए 50% नार्मल मिट्टी, 30% गोबर की खाद और 20% रेत मिलाएं। बीजों को पहले छोटे ट्रे में लगाएं। जब पौधा 4-5 इंच का हो जाए, तो उसे बड़े गमले में लगा दें।
4/5Image Source : freepik
टमाटर के पौधे को रोज़ाना कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। इसलिए उसे इसे ऐसी जगह रखें जहाँ धूप आती हो। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। ज़्यादा पानी देने से जड़ें गल सकती हैं। पौधा लगाने के 20-25 दिन बाद हर 15 दिन में गोबर की खाद डालें।
5/5Image Source : freepik
जब पौधा बढ़ने लगे, तो उसे सहारा देने के लिए लकड़ी या लोहे की छड़ी लगाएं, ताकि वह भार से टूट न जाए। जब टमाटर पूरी तरह से लाल हो जाएं, तो उन्हें तोड़ लें। टमाटरों को पूरी तरह से पकने दें, इससे उनका स्वाद और भी मीठा हो जाएगा।