Vegetarian City: ये है दुनिया का पहला शाकाहारी शहर, यहां देखिए इस अनोखी सिटी की खूबसूरती
Vegetarian City: ये है दुनिया का पहला शाकाहारी शहर, यहां देखिए इस अनोखी सिटी की खूबसूरती
भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई अनोखे मंदिरों का शहर से लेकर जुड़वा बच्चों का शहर मौजूद है। इन्हीं में से एक नाम ऐसा भी जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। जी हां, अगर हम आपसे यह कहें कि भारत में एक ऐसा शहर भी मौजूद है जो दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर है तो शायद ही आप इस बात पर यकीन करेंगे। लेकिन यह सच है।
Published : Nov 27, 2022 08:30 pm IST, Updated : Nov 27, 2022 08:30 pm IST
1/6Image Source : instagram/ aapnu_palitana
भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई अनोखे मंदिरों का शहर से लेकर जुड़वा बच्चों का शहर मौजूद है। इन्हीं में से एक नाम ऐसा भी जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। जी हां, अगर हम आपसे यह कहें कि भारत में एक ऐसा शहर भी मौजूद है जो दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर है तो शायद ही आप इस बात पर यकीन करेंगे। लेकिन यह सच है। दरअसल, पलिताना शहर पूरी तरह से शाकाहारी है। यह गुजरात के भावनगर जिले से करीब 55 किलोमीटर दूर है। आइए जानतें है इस शहर की खूबसूरती के बारे में।
2/6Image Source : instagram
पलिताना शहर में मांसाहार पूरी तरह से बैन है और यहां पर जानवरों को मारना गैरकानूनी माना जाता है।
3/6Image Source : instagram/
यहां पर एकलौता ऐसा पहाड़ है जहां पर 900 से अधिक मंदिर स्थापित है। इस पहाड़ का नाम शत्रुंजय है। मंदिर तर पहुंचने के लिए आपको करीब 3950 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेगी।
4/6Image Source : instagram.palitana_nagari
पलिताना शहर जैन धर्म का सबसे पवित्र स्थान है। यहां पर बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी रहते हैं। इसलिए उन्होंने यहां मांसाहार बेचने और जीव हत्या पर रोक लगाने के लिए सरकार से मांग की थी। इसके बाद सरकार ने साल 2014 में इनकी मांग को स्वीकार करते हुए इस शहर में पशु हत्या पर पूरी तरह रोक लगा दी।
5/6Image Source : GUJARATTOURISM
यदि आप पलिताना शहर घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां शतरुंजया हिल, श्री विशाल जैन म्यूजियम, हस्तगिरि जैन तीर्थ, गोपनाथ बीच आदि जैसी जगह आपको आकर्षित कर सकती हैं। यहां घूमने के लिए 2 दिन का समय भी काफी है।
6/6Image Source : instagram/ palitana_nagari
आप ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट से भी पलिताना शहर जा सकते हैं। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो आपको भावनगर या अहमदाबाद के लिए ट्रेन लेनी होगी।