ओडिशा से लेकर बंगाल तक टूटा 'दाना' का कहर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
ओडिशा से लेकर बंगाल तक टूटा 'दाना' का कहर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिले भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' से बहुत ज्यादा प्रभावित होने से बच गए जिससे यहां के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कई जगहों पर तूफान ने भीषण तबाही मचाई है।
Published : Oct 25, 2024 09:52 pm IST, Updated : Oct 25, 2024 09:52 pm IST
1/9Image Source : AP
भीषण चक्रवात ‘दाना’ से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। तूफान की वजह से बंगाल में एक शख्स की जान भी चली गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि यह चक्रवात अपेक्षाकृत शांति से गुजर गया।
2/9Image Source : AP
दाना से ‘अम्फान’ और ‘बुलबुल’ जैसे पिछले तूफानों जैसी बड़े पैमाने पर तबाही तो नहीं हुई लेकिन उसके कारण तटबंध टूट गये और मूसलाधार बारिश हुई जिससे दक्षिणी क्षेत्रों में संपत्ति का काफी नुकसान हुआ और शुक्रवार सुबह तूफान के गुजर जाने के बाद भी प्रशासन ‘हाई अलर्ट’ पर रहा।
3/9Image Source : AP
जैसा कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय जिलों में तूफान का सबसे बुरा असर देखने को मिला। वहीं, कोलकाता में भी बारिश देखने को मिली।
4/9Image Source : AP
शुरुआती अनुमानों से पता चला है कि पूर्वी मेदिनीपुर में लगभग 350-400 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लगभग 250 पेड़ उखड़ गए और बिजली के 175 खंभे गिर गए।
5/9Image Source : AP
ऐसी आशंका है कि चक्रवात दाना से कृषि, विशेषकर चावल की खेती पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है, क्योंकि धान के खेत वाले क्षेत्र जलमग्न हो गए तथा खड़ी फसल पानी में डूब गई। रास्ते में कई जगह पेड़ उखड़े हुए मिले।
6/9Image Source : AP
पश्चिम मेदिनीपुर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के किसानों ने चक्रवात से हुई अतिरिक्त क्षति पर चिंता व्यक्त की। पहले भी वे हाल की बाढ़ से नुकसान उठा चुके हैं। इन इलाकों में लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
7/9Image Source : AP
IMD ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के तट पर पहुंचने की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूरी हुई और इसे इसमें कम से कम साढ़े आठ घंटे लगे। ‘दाना’ तूफान शुक्रवार को रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर ओडिशा में केंद्रपाड़ा के भीतरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच पहुंचा। उस दौरान हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
8/9Image Source : AP
कोलकाता में शुक्रवार पूर्वाह्न 11.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। शहर के दक्षिणी और मध्य भागों में कई मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी भर जाने से भवानीपुर, न्यू मार्केट, हाजरा, धर्मतला और बेहाला इलाकों में यातायात बाधित हुआ।
9/9Image Source : AP
अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में थंथनिया कालीबाड़ी, महात्मा गांधी रोड, बहुबाजार, वीआईपी रोड, पार्क सर्कस, दमदम और न्यू टाउन के विभिन्न हिस्सों से भी जलभराव खबरें हैं।