दिल्ली धमाके की दिल दहला देने वाली तस्वीरें, लोगों के शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे, गाड़ियों के परखच्चे उड़े
दिल्ली धमाके की दिल दहला देने वाली तस्वीरें, लोगों के शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे, गाड़ियों के परखच्चे उड़े
दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती कार में धमाका होने से आज 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास की रेड लाइट पर हुआ।
Published : Nov 10, 2025 10:12 pm IST, Updated : Nov 10, 2025 10:52 pm IST
1/10Image Source : pti
दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती कार में धमाका होने से आज 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
2/10Image Source : pti
कार में धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास की रेड लाइट पर हुआ।
3/10Image Source : pti
धमाका इतना ज़ोरदार था कि ब्लास्ट वाली कार के अलावा आसपास की दर्जनों गाड़ियां और ऑटो भी आग की चपेट में आ गई। मेट्रो स्टेशन के ऊपरी हिस्से में लगे कांच के शीशे टूट गए, आस-पास की दुकानों को भी नुकसान हुआ।
4/10Image Source : pti
मरने वालों में शामिल कुछ लोगों के शव के चीथड़े उड़ गए। एक शख्स की लाश कार के ऊपर नजर आई।
5/10Image Source : pti
एक चश्मदीद ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि भीड़ भरा इलाका होने के बावजूद, बहुत दूर तक सुनाई दिया।
6/10Image Source : pti
धमाके के बाद का मंजर बेहद भयानक था। जले हुए लोग इधर-उधर भाग रहे थे। मानव शरीर के अंग बिखरे हुए थे।
7/10Image Source : pti
ब्लास्ट की चपेट में कई वाहन आए। इनमें बाइक, कार और दूसरे वाहन भी शामिल हैं।
8/10Image Source : pti
विस्फोट की गूंज और दहशत वहां मौजूद लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है। यह भयावह घटना उन चश्मदीदों की आंखों और दिल में दर्ज है, जो मौके पर मौजूद थे।
9/10Image Source : pti
अमित शाह ने बताया कि धमाका I-20 कार में हुआ। एक चश्मदीद ने बताया कि जिस कार में धमाका हुआ, वो हरियाणा नबर की थी यानी नंबर प्लेट HR नंबर का था। खास बात ये है कि आज ही हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था।
10/10Image Source : pti
जिस कार में ब्लास्ट हुआ, वो नदीम खान नाम के शख्स के नाम से रजिस्टर्ड थी। इस बीच दिल्ली में सिक्योरिटी हाई कर दी गई है।